राफेल डील पर डसॉल्ट CEO एरिक का बयान, उलटा पड़ सकता है राहुल गांधी का दांव

Webdunia
मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (12:06 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी सरकार पर राफेल मामले में अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के आरोपों के बीच डसॉल्ट के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा कि हमने अंबानी को खुद चुना है, मैं झूठ नहीं बोलता। हमारे रिलायंस के अलावा 30 अन्य पार्टनर भी हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि राफेल मामले में झूठ बुलवाया जा रहा है। 
 
ट्रैपियर ने एएनआई से बातचीत में कहा कि वर्तमान विमान 9 प्रतिशत सस्ते हैं। 36 विमानों की कीमत उतनी ही है, जितनी 18 विमानों की थी। उन्होंने कहा कि 18 से 36 दोगुना हैं। ऐसे में यह कीमत दोगुनी हो जानी चाहिए थी, लेकिन हमें 9 प्रतिशत तक कीमतें कम करनी पड़ीं। 
 
डसॉल्ट सीईओ ट्रैपियन ने कहा कि हमने खुद अनिल अंबानी की रिलायंस को चुना है। रिलायंस के अलावा हमारे 30 अन्य पार्टनर्स भी हैं। उन्होंने कहा कि इस सौदे का भारतीय वायुसेना इसलिए समर्थन कर रही है क्योंकि उन्हें लड़ाकू विमान की आवश्यकता है। 
राहुल के आरोपों को बताया गलत : डसॉल्ट सीईओ ट्रैपियन ने कहा कि हमने खुद अनिल अंबानी की रिलायंस को चुना है। रिलायंस के अलावा हमारे 30 अन्य पार्टनर्स भी हैं। उन्होंने कहा कि इस सौदे का भारतीय वायुसेना इसलिए समर्थन कर रही है क्योंकि उन्हें लड़ाकू विमान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राहुल के आरोप गलत हैं।
 
कांग्रेस को हो सकता है नुकसान : यदि एरिक की बात सही है तो आने वाले विधानसभा चुनावों एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका राजनीतिक नुकसान हो सकता है, क्योंकि राहुल राफेल डील को लेकर आए दिन नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्र सरकार को घेरते रहते हैं। राहुल का आरोप है कि मोदी सरकार ने ज्यादा दाम में राफेल विमान खरीदे हैं। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More