हाथरस मामले पर प्रधानमंत्री की 'चुप्पी' पर सवाल, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (19:43 IST)
कोलकता/ मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने हाथरस की घटना को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सोमवार को सवाल उठाया और कहा कि नरेंद्र मोदी को 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास' की जगह 'चुप रहो भारत, शांत रहो भारत' का नया नारा गढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पाखंड का खुलासा हो चुका है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने पूछा कि जब प्रधानमंत्री लोकल से लेकर ग्लोबल तक हर मुद्दे पर बोलते हैं तो फिर वे उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती की हत्या और कथित सामूहिक बलात्कार की घटना पर चुप क्यों हैं।

चौधरी ने ट्वीट किया, मोदी जी ‘लोकल से लेकर ग्लोबल’ तक प्रत्‍येक मुद्दे पर मुखर रहते हैं, लेकिन हाथरस की दिल दहला देने वाली घटना पर चुप रहते हैं, आपको क्या हुआ मोदी जी? सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास? हाथरस के बाद पाखंड का खुलासा हो गया है।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष ने यह भी कहा, मोदी जी बेहतर होगा कि आप नया नारा ‘चुप रहो भारत, शांत रहो भारत’ गढ़ें। प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की थी और हाथरस की घटना के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा था।

इस बीच, पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में हाथरस की घटना के खिलाफ धरना दिया। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस ने घटना को लेकर सोमवार को मुंबई में प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बाला साहेब थोराट ने इस दौरान कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता पर कलंक है।उन्होंने घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की निंदा की। थोराट और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने यहां सचिवालय के नजदीक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सत्याग्रह प्रदर्शन किया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

तो क्या थी भगदड़ की वजह? RPF की जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय ने बताया भ्रामक

J&K : क्या खत्म हो गया राजौरी के बड्डल के 300 से ज्यादा परिवारों के लिए दुःस्वप्न, खुल गया रहस्यमयी बीमारी का राज

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

अगला लेख
More