पंजाब में भाजपा-अकाली दल पर कांग्रेस भारी

Webdunia
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (09:16 IST)
नई दिल्ली। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर अगले साल होने वाले चुनावों से पहले एक सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनावों में एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है। इसमें आप की स्थिति को भी मजबूत दिखाया गया है जबकि भाजपा-अकाली गठबंधन का हाल बेहाल नजर आ रहा है। 
 
इंडिया टुडे और एक्सिस पोल द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस के खाते में 49 से 55 तक सीटें आ सकती हैं लेकिन बहुमत से वह दूर रहेगी। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी दिखाई दे रही है। इसे 42 से 46 सीटें मिलने की संभावना है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-अकाली गठबंधन तीसरे नंबर पर खिसकती दिख रही है। उसे 17 से 21 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य को 3 से 7 सीटें मिलने की संभावना है। 
 
सर्वे के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह को 33 फीसदी मतदाता मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं। प्रकाश सिंह बादल को 25 प्रतिशत लोग बेहतर सीएम उम्मीदवार मानते हैं। अरविंद केजरीवाल को 16 फीसदी लोगों का समर्थन प्राप्त हैभगवंत मान को 8 फीसदी तो सिद्धू को 8 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। सुखबीर सिंह बादल को केवल 3 फीसदी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।
 
वोट शेयर की बात करें सर्वेक्षण में कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा होता हुआ दिख रहा है। उसे 33 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं। वहीं आप को 30 फीसदी वोट और भाजपा-अकाली गठबंधन के पक्ष में 22 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

उदित राज के बिगड़े बोल, मायावती ने किया पलटवार

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

अगला लेख
More