Pulwama Attack : सीमा पर जवानों का जोशीला अंदाज, बहुत हुआ अब पाकिस्तान से हो ही जाए आर-पार की जंग...

सुरेश डुग्गर
गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (16:35 IST)
चपराल (जम्मू फ्रंटियर)। 'आर या पार।' यह नारा और जोश है उन जवानों में जो देश की रक्षा करने की खातिर सीमा पर डटे हुए हैं। यही नारा सीमांत गांवों के लोग भी लगा रहे हैं। पाकिस्तान क्या समझता है अपने आपको। इस बार तो हम दुनिया के नक्शे से ही उसका नामोनिशान मिटा देंगें,’यह भी लक्ष्य है उन सैनिकों का जो सीमा पार बढ़े पाक सेना के जमावड़े के बाद सीमा पर तैनात किए गए हैं।
 
जम्मू फ्रंटियर की अंतरराष्ट्रीय सीमा की इस चौकी पर एक-दूसरे को ललकारने का कार्य भी जारी है। पाकिस्तानी सीमा चौकी की दूरी मात्र 150 गज। जिस स्थान पर यह संवाददाता खड़ा था उससे जीरो लाइन, अर्थात दोनों देशों को बांटने वाली रेखा की दूरी थी मात्र 75 गज। चिल्लाया न जाए तो भी उस आवाज को दुश्मन के सैनिक सुन लेते हैं।
 
ALSO READ: बल्ली में RDX भरकर पीएम मोदी की रैली के मंच पर लगा देना, धमाके के बाद जैश एजेंट के पत्र से दहशत
 
’अब बहुत हो गया। इस बार तो हमें आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। अगर हम ऐसे ही हिम्मत हारते गए गए जवानों का जोश ठंडा पड़ जाएगा। यही कारण है कि ऊपर के आदेशों के बाद भी हम संयम को कभी-कभी तोड़ देते हैं,’चौकी पर तैनात अधिकारी ने कहा था। वह अपनी पहचान गुप्त रखना चाहता था।
 
ऐसी भावना के पीछे के ठोस कारण भी हैं। पाकिस्तान की उकसावे वाली गतिविधियां, सीमा पार तैनात जवानों की संख्या में बढ़ोतरी, बख्तरबंद वाहनों, टैंकों के जमावड़े ने परिस्थितियों को भयानक बनाया है। इतना भयानक कि युद्ध का साया सारी सीमा पर मंडराने लगा है। हालांकि इस साए के तले नागरिक भी आ गए हैं जो जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जाना शुरू हो गए हैं।
 
ALSO READ: pulwama attack : अगर भारत और पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो होंगे ये भयानक परिणाम...
 
आखिर वे जाएं भी क्यों न। घरों के भीतर वे बैठ नहीं सकते। बरामदे में खड़े नहीं हो सकते, खेतों में जा नहीं सकते क्योंकि वे जानते हैं कि गोलियों की बरसात उन्हें मजबूर कर देगी कि वे अपने उन घरों और गलियों का त्याग कर दें, जहां उन्होंने बचपन गुजारा है। परंतु सैनिकों के लिए ऐसा नहीं है। बंकरों और खंदकों की आड़ में वे पाक गोलियों का जवाब गोलियों से देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
 
अक्सर पाक सेना अंतरराष्ट्रीय सीमा की शांति को मोर्टार के गोलों के धमाकों से भी भंग करती है, परंतु भारतीय पक्ष मोर्टार का प्रयोग अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नहीं करता। आखिर क्यों भारतीय सेना मोर्टार का जवाब मोर्टार से नहीं देती, चपराल के जगतार सिंह ने कहा था।
 
ALSO READ: Pulwama attack के बाद भारत का ऑपरेशन 360 डिग्री प्लान, मिट जाएगा आतंकियों का नामोनिशान
 
बराबर का जवाब न दे पाने का अफसोस सैनिकों को भी है। अगर दुश्मन एक थप्पड़ मारता है तो हमें उसके बदले चार मारने की इजाजत होनी चाहिए। यही तरीका है शत्रु का हौसला तोड़ने और अपने जवानों का मनोबल बढ़ाने का,’ बंकर के पीछे एमएमजी को संभालने वाले जवान ने असंतोष भरे शब्दों में कहा था।
 
सच्चाई यह थी कि पाक सैनिक रेंजरों का स्थान ले रहे हैं और वे उकसाने वाली कार्रवाई के तहत भारतीय सैनिक तथा असैनिक ठिकानों पर मोर्टार दाग रहे हैं। यह बात अलग है कि भारतीय पक्ष इस उकसावे में नहीं आता, परंतु मनोबल में कमी आती है इतना जरूर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

India-Pakistan War News : ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमला Pakistan का बड़ा झूठ, भारत ने कहा कि तनाव को देना चाहता है सांप्रदायिक रंग

मुंबई 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को तिहाड़ भेजा गया

कूटनीतिक मोर्चे पर बखूबी जंग लड़ रहे हैं विदेश मंत्री एस. जयशंकर

India Pakistan War : भारत पर हमले के लिए तुर्किए ड्रोन का इस्तेमाल, पाकिस्तान फिर हुआ बेनकाब

सिंधु जल समझौते पर विश्व बैंक ने दिया पाकिस्तान को झटका

अगला लेख