दिल्ली में बारिश की संभावना, IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

Webdunia
बुधवार, 15 सितम्बर 2021 (11:06 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में इस महीने अच्छी-खासी बारिश होने के बावजूद बुधवार रात से हल्की से मध्यम बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को शहर में मध्यम बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी आ सकती है।

ALSO READ: गुजरात के राजकोट और जामनगर में भारी बारिश, लोधिका तालुका में 20.5 इंच वर्षा, 200 से अधिक लोगों को बचाया
 
ऑरेंज अलर्ट अत्यधिक खराब मौसम के लिए चेतावनी के तौर पर जारी किया जाता है जिसमें सड़कों के जलमग्न होने, नालियों के भरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका होती है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

ALSO READ: दिल्ली में बारिश, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी
 
दिल्ली में अभी तक मानसून के इस मौसम में 1,146.4 मिलीमीटर तक बारिश हो चुकी है, जो 46 वर्षों में सबसे अधिक है तथा पिछले साल की बारिश की तुलना में लगभग दोगुनी है। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि 1975 में मानसून के मौसम में 1,150 मिमी बारिश हुई थी।

ALSO READ: ओडिशा में भारी बारिश, पुरी में 87 और भुवनेश्वर में 63 साल का रिकॉर्ड टूटा
 
आमतौर पर दिल्ली में मानसून के दौरान 653.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है। मानसून शुरू होने पर 1 जून से 14 सितंबर के बीच शहर में सामान्यत: 607.7 मिमी बारिश होती है। मानसून से मंगलवार तक इस महीने दिल्ली में 390 मिमी बारिश हुई, जो 77 वर्षों में सितंबर में हुई सबसे अधिक वर्षा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

भारत से युद्ध की आशंका पर क्या कह रहे पाकिस्तानी युवा

अब नाभि नाथ बने पंडित प्रदीप मिश्र, लड़कियों की नाभि के बारे जो कहा, उससे मच गया हंगामा

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को एक बड़ा झटका, भारत ने पूरी तरह बंद किया आयात निर्यात

मणिपुर हिंसा के 2 साल होने पर कांग्रेस बोली, राज्य में खेला जा रहा है राजनीतिक खेल

MP: सतना में पुलिस पर हमला करने का आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा, पैर में मारी गोली

अगला लेख