प्रियंका ने किया सरकार पर कटाक्ष, बोलीं- महंगाई जैसे मुद्दों पर संसद में चर्चा से भाग रही है सरकार

Webdunia
शनिवार, 31 जुलाई 2021 (17:18 IST)
मुख्‍य बिंदु
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह महंगाई जैसे मुद्दों पर संसद में चर्चा से भाग रही है।

ALSO READ: BJP मंत्री का विवादित बयान, बोले- अन्‍य मांस के बजाए 'बीफ' ज्‍यादा खाओ...
 
उन्होने ट्वीट किया कि वे 'आप आम कैसे खाते हैं' जैसे सवालों के आदी हैं, इसलिए बढ़ती महंगाई जैसे आमजनों को परेशान करने वाले सवालों पर संसद में चर्चा करने से डरते हैं। पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से मानसून सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है।

ALSO READ: बाबुल सुप्रियो ने किया राजनीति से संन्यास का ऐलान, बोले- BJP मेरी पार्टी है और रहेगी
 
विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर पहले चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पेगासस जासूसी मामले पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की जबकि सरकार ने इस मांग को खारिज करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More