PM मोदी को प्रियंका ने लिखी चिट्‌ठी, सरकार से की यह मांग...

Webdunia
शनिवार, 20 नवंबर 2021 (17:56 IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखकर गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग की है। तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने के मोदी सरकार के फैसले का प्रियंका ने स्वागत किया साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि अब उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में गाड़ी के नीचे कुचलकर मरने वाले किसानों के परिवारों को भी न्याय मिले।

खबरों के अनुसार, प्रियंका ने खत में लिखा कि हम प्रधानमंत्री के कृषि कानून रद्द किए जाने के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन लखीमपुर हिंसा में गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की गाड़ी के नीचे कुचले गए किसानों के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

प्रियंका ने खत में लिखा कि लखीमपुर किसान नरसंहार में अन्नदाताओं के साथ हुई क्रूरता को पूरे देश ने देखा। आपको यह जानकारी भी है कि किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने का मुख्य आरोपी आपकी सरकार के केंद्रीय गृहराज्य मंत्री का बेटा है।

प्रियंका ने कहा, अगर आप (पीएम मोदी) आरोपियों के साथ मंच साझा करते हैं तो सीधा संदेश जाएगा कि आप किसानों को कुचलने वाले लोगों को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह 700 से ज्यादा शहीद किसानों का अपमान होगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। आज वे लखनऊ में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। इस सम्मेलन में राज्यों और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, 100 दिन के कार्यकाल की 10 खास बातें

अमित शाह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा भारत का मान बढ़ाया

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

अगला लेख
More