प्रियंका गांधी ने लखनऊ में ढूंढा आशियाना

Webdunia
मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (00:34 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पार्टी संगठन में नई जान फूंकने की जुगत में लगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने लखनऊ में अपना आशियाना तय कर लिया है। पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल के एक करीबी रिश्तेदार के गोखले मार्ग पर स्थित मकान को अपनी रिहाइश के तौर पर पसंद किया है और वह जब भी लखनऊ आएंगी तो इसी घर में ठहरेंगी।

यह घर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर है और अब यहां शीला कौल के परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका जब पिछली 2 अक्टूबर को गांधी संदेश पदयात्रा में शामिल होने के लिए लखनऊ आई थीं तो हवाई अड्डे से सीधे उसी मकान में गई थीं और वहां करीब डेढ़ घंटा रुकने के बाद पदयात्रा के लिए शहीद स्मारक पहुंची थीं।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रियंका को अपना ठिकाना मिल गया है और अब वह उत्तर प्रदेश को ज्यादा समय देंगी और यहां बार-बार आएंगी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इससे पहले गोमतीनगर में भी प्रियंका के लिए ऐसे मकान की तलाश की जा रही थी, जो उनकी सुरक्षा के लिहाज से उपयुक्त हो। प्रियंका को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा प्राप्त है।
ALSO READ: मोदी के मंत्री के बयान पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- ये नहीं चलेगा
पिछले लोकसभा चुनाव से ऐन पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाई गई प्रियंका को यह जिम्मेदारी सौंपते हुए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी की दीर्घकालिक योजना के तहत ऐसा किया गया है। राहुल ने कहा था कि प्रियंका को सिर्फ 4 महीनों के लिए उत्तर प्रदेश नहीं भेजा गया है, बल्कि यह भविष्य की योजना है। हम भाजपा को न सिर्फ 2019 के लोकसभा चुनाव में बल्कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी हराने के लिए आए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

Odisha की youtuber पर जासूसी का आरोप, ज्योति मल्होत्रा के साथ गई थी पाकिस्तान

UP : जौनपुर में गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक सिपाही शहीद, एक तस्कर ढेर, 2 घायल, 3 फरार

3 बार पाकिस्तान जा चुकी है ज्योति मल्होत्रा, इन 4 कारणों से पुलिस को यूट्यूबर पर शक

Uttarakhand : चमोली स्थित रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, देश-विदेश के श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

Weather Update : कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का कहर, जानिए देशभर में मौसम का हाल

अगला लेख