प्रियंका गांधी बोलीं, अमित शाह की खाल बचाने के लिए साजिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 19 दिसंबर 2024 (15:17 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी द्वारा धक्का-मुक्की करने संबंधी भारतीय जनता पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए गुरुवार को दावा किया कि यह सब गृह मत्री अमित शाह की खाल बचाने के लिए रची गई साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सांसदों ने गुंडागर्दी की और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया।
 
प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि राहुल जी आंबेडकर की तस्वीर लेकर और जय भीम के नारे लगाते हुए संसद में जा रहे थे। उन्हें संसद में जाने से किसने रोका? हम कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन किसी को नहीं रोका।
 
उन्होंने दावा किया कि सिर्फ अमित शाह जी की खाल बचाने के लिए यह साजिश रची गयी है कि भैया (राहुल) ने किसी को धक्का मारा है। मेरी आंखों के सामने खरगे जी को धक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया गया। इसके बाद माकपा के एक सांसद को धक्के मारकर उनके ऊपर गिरा दिया गया।
 
प्रियंका गांधी ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि अगर वे बाबासाहेब आंबेडकर का सम्मान करते हैं तो जय भीम का नारा लगाकर दिखाएं। कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर देश को कोई भ्रम था तो वो अब दूर हो जाना चाहिए कि ये लोग संविधान की रक्षा करेंगे। इनकी असली भावना अमित शाह के मुंह से निकल गई है।
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगा है कि उन्होंने भाजपा के दो सांसदों प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का मारा। उनके धक्के के बाद दोनों अस्पताल पहुंच गए। इस मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने नजर आ रहे हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है सिंधु जल समझौता, जिसे भारत ने रद्द कर पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका

पहलगाम हमले के बाद CCS Meeting के 5 बड़े फैसले कैसे तोड़ देंगे Pakistan की कमर

पहलगाम हमले में 2 लोकल के साथ शामिल थे 7 आतंकी, 3 दिन कश्मीर के लिए भारी, कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश

एयरस्ट्राइक के खौफ में पाकिस्तान, PoK में खाली कराए टेरर ट्रेनिंग कैंप, क्या है भारत की रणनीति

हमले का खुफिया इनपुट था फिर चूक कैसे हुई?

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन, समंदर में उतारा INS विक्रांत, अगली तैयारी सुन पाकिस्तान भी कांप जाएगा

पहलगाम हमले में मारे गए पुणे निवासी की बेटी ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

युवक को खंभे से बांधकर थाना प्रभारी ने जानवरों की तरह पट्टे से पीटा, दोषी पर होगी कड़ी कार्रवाई

पहलगाम हमले के बाद सख्‍त हुआ भारत, अटारी-वाघा बॉर्डर से लौटने लगे पाक नागरिक

पीएम मोदी ने बिहार को दी 13500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

अगला लेख
More