प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से क्यों 'परेशान' हैं राहुल गांधी

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (16:56 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उस वक्त 'गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार' किया गया जब वे सोनभद्र जिले में हुए खूनी संघर्ष के पीड़ितों से मिलने जा रही थीं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'सत्ता का मनमाना इस्तेमाल' उनकी बढ़ती असुरक्षा को उजागर करता है।
 
कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को शुक्रवार को सोनभद्र की तरफ जाने से रोक दिया गया, जहां वो संघर्ष में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों से मिलने जा रही थीं। इस पर वह स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ धरने पर बैठ गईं जिसके बाद उन्हें अधिकारियों द्वारा एक अतिथि गृह ले जाया गया।
 
कांग्रेस का दावा है कि प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि सोनभद्र में प्रियंका की गैरकानूनी गिरफ्तारी परेशान करने वाली है। वह उन 10 आदिवासियों के परिवारों से मिलने जा रही थीं, जिनकी अपनी जमीन छोड़ने से इनकार करने पर निर्मम हत्या कर दी गई।
 
राहुल ना कहा कि उन्हें रोकने के लिए सत्ता का मनमाने ढंग से इस्तेमाल किया गया है। इससे भाजपा सरकार की बढ़ती असुरक्षा का पता चलता है। अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना की और इस कार्रवाई को 'लोकतंत्र को कुचलने' जैसा करार दिया।
 
कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोकने पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कार्रवाई लोकतंत्र का खुलेआम अपमान है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

PSL पर फैसला करने के लिए पाकिस्तान बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक

भारत-पाक तनाव के बीच दिल्‍ली एयरपोर्ट पर आज 90 उड़ानें रद्द

Video : या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

PAK, PoK में आतंकी ठिकाने तबाह किए, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया, शहबाज शरीफ ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

अगला लेख
More