प्रियंका गांधी बोलीं, दिल्ली आना गैस चैंबर में प्रवेश करने जैसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (12:03 IST)
Priyanka Gandhi on Delhi Pollution : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होने के बाद दिल्ली लौटने पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वापस आना गैस चैंबर में प्रवेश करने जैसा था। वायनाड संसदीय सीट पर मतदान समाप्त होने के बाद प्रियंका हाल ही में दिल्ली लौटी हैं। 
 
उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वायनाड से दिल्ली वापस आना एक गैस चैंबर में प्रवेश करने जैसा था। धुंध की चादर आकाश से देखने पर और भी हैरान कर देने वाली लगती है। उनके अनुसार, वायनाड में हवा साफ है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 35 है।
 
प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली का प्रदूषण हर साल बदतर होता जा रहा है। हमें मिलकर स्वच्छ हवा के लिए समाधान ढूंढना चाहिए। यह किसी एक पार्टी की बात नहीं है, यह सभी के लिए एक गंभीर मुद्दा है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए सांस लेना ऐसी हवा में व्यावहारिक रूप से असंभव है। हमें इसके बारे में कुछ करना होगा।
 
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से अपनी चुनावी पारी का आगाज कर रही हैं। प्रियंका के भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद यहां उपचुनाव हुआ है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More