प्रियंका ने की वायनाड के मतदाताओं से वोट डालने की अपील, बेहतर भविष्य बनाने का किया आह्वान

वायनाड में सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 13 नवंबर 2024 (10:28 IST)
Wayanad by election : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाद्रा ने बुधवार को वायनाड (Wayanad) के मतदाताओं से मतदान करने और मिलकर बेहतर भविष्य बनाने का आह्वान किया। वे वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। वायनाड में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया।ALSO READ: प्रियंका गांधी ने बताया, कैसे करना चाहती है वायनाड की सेवा?
 
प्रियंका ने 'एक्स' पर लिखा कि मेरे प्यारे भाइयो और बहनो, कृपया आज मतदान कीजिए। आज आपका दिन है। ऐसा दिन जब आप अपनी पसंद से किसी को चुनते हैं और संविधान द्वारा दिए गए सबसे बड़े अधिकार का इस्तेमाल करते हैं। आइए, मिलकर बेहतर भविष्य बनाएं।ALSO READ: भाजपा ने वायनाड में भूस्खलन का राजनीतिकरण किया : प्रियंका गांधी
राहुल गांधी ने वायनाड सीट छोड़ दी थी : प्रियंका के भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। कुछ महीने पहले संपन्न लोकसभा चुनाव में राहुल ने उत्तरप्रदेश की रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से जीत हासिल की थी और बाद में उन्होंने केरल की इस लोकसभा को छोड़ दिया था।(भाषा)ALSO READ: राहुल गांधी का चुनाव सभा में वादा, वायनाड को बनाएंगे वैश्विक पर्यटन केंद्र
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

UNSC की बैठक से पहले पाकिस्तान ने क्यों की बंद कमरे की मांग, क्या है दहशत की वजह?

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

अगला लेख
More