Hanuman Chalisa

प्रियंका गांधी को किया अश्लील ट्वीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (15:34 IST)
कटिहार (बिहार)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर से छेड़छाड़ कर कुछ दिन पहले उसे ‘ट्विटर’ पर पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


कटिहार नगर थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का नाम योगी सूरजनाथ है, जो सोशल मीडिया पर खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्त बताता है। वह शहर के बिनोदपुर इलाके का रहने वाला है।\

बताया जाता है कि वह ट्विटर पर ‘भाजपा के मिशन 2019’ का उत्साही फॉलोअर है। हालांकि भाजपा के जिला इकाई प्रमुख मनोज राय ने कहा कि इस व्यक्ति का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

कुमार ने बताया कि राज्य के साइबर अपराध अनुसंधान विभाग को सूरजनाथ के 30 जनवरी के ट्वीट के बारे में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उसके खिलाफ यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता शाहीन सैय्यद ने दी थी। गौरतलब है कि प्रियंका को हाल ही में पूर्वी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है।

कुमार ने बताया कि साइबर सेल ने कटिहार में सूरजनाथ के ठिकाने का पता लगाया, जिसके बाद जिला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। बाद में उसे यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया गया, जिन्होंने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

उत्तराखंड CM धामी ने 483 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- मेहनत से मिल रही नौकरी

गुजरात सरकार की पहल से कॉक्लियर इम्प्लांट बच्चों को मिली नई जिंदगी, फिर गूंजी सुनने और बोलने की आवाज

अगला लेख