गूगल पर प्रिया वारियर ने किया कमाल, इसलिए रहेगी याद

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (21:03 IST)
नई दिल्ली। आंख मारने वाले एक दृश्य को लेकर सोशल मीडिया में सुर्खियों में आईं मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर इस साल देश में गूगल पर सबसे अधिक ढूंढे (सर्च) जाने वाली शख्सियत रहीं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे सितारों को भी पीछे छोड़ दिया।
 
गूगल के ‘इयर इन सर्च’ में वारियर भारत में सबसे अधिक खोजी गई शख्सियतों में पहले स्थान पर रहीं। इसके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास, हरियाणवी गायिका सपना चौधरी, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर के पति आनन्द आहूजा, अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, अभिनेता सलमान खान, ब्रिटिश राजकुमार हैरी से विवाह करने वाली अभिनेत्री मेगन मर्केल, भजन गायक अनूप जलोटा और फिल्म-निर्माता एवं दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का स्थान आता है।
 
वैश्विक स्तर पर मर्केल पहले स्थान पर रहीं। पूर्व अमेरिकी अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में राजकुमार हैरी से विवाह किया था। इस सूची में गायिका डेमी लोवेटो, अभिनेता सिलवेस्टर स्टैलोन, अभिनेता लोगान पॉल और टीवी शख्सियत ख्लो कर्दीशियां का स्थान आता है।
 
दिग्गज सर्च इंजन वेबसाइट पर ढूंढे जाने वाले प्रमुख गानों में नेहा कक्कड़ का दिलबर-दिलबर, अरिजीत सिंह का तेरा फितूर और आतिफ असलम का देखते-देखते शामिल हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने भारतीय महिलाओं और बच्चो को बख्शा, पुरुष को लगाई बेड़ियां

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

अगला लेख
More