Oppenheimer: भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने ओपेनहाइमर को दिया था भारत में बसने का ऑफर

Webdunia
बुधवार, 26 जुलाई 2023 (17:54 IST)
Oppenheimer: दुनिया भर में रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर पर उन्‍हीं के नाम पर बनी  फिल्‍म की चर्चा है। इसे लेकर भारत में विवाद भी है तो वहीं परमाणु के जनक माने जाने वाले ओपेनहाइमर की कहानी बयां करती ये फिल्‍म अच्‍छा कारोबार कर रही है। शायद आप नहीं जानते कि ओपेनहाइमर और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु का भी एक कनेक्‍शन रहा है। आइए जानते हैं क्‍या है वो कनेक्‍शन।

दरअसल, ओपेनहाइमर एक अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे। जिन्हें 'परमाणु बम का जनक' कहा जाता है। क्रिस्टोफर नोलन ने रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर पर यह फिल्म बनाई है।

नेहरू ने दिया था आमंत्रण : एक तरफ जहां आम लोग एटम बम बनाने वाले इस वैज्ञानिक की कहानी जान रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक किताब में दावा किया गया है कि ओपेनहाइमर को भारत आने और यहां बसने के लिए आमंत्रित किया गया था। यह निमंत्रण भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दिया था।

दरअसल, ओपनहाइमर परमाणु बम के जनक तो थे ही लेकिन वे परमाणु बम के आलोचक भी माने जाते थे। जिस अमेरिका के लिए उन्होंने ये बम बनाया, उसी ने उन्हें बाद में गद्दार घोषित कर दिया था। इसी दौरान भारत ने उन्हें भारत में नागरिकता देने का निमंत्रण दिया था। ओपनहाइमर की जीवनी लिखने वाले काई बर्ड ने एक इंटर्व्यू में कहा है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने ओपनहाइमर को भारत की नागरिकता का ऑफर दिया था। लेकिन ओपनहाइमर ने अपने देश अमेरिका को ही चुना।

कौन थे रॉबर्ट ओपेनहाइमर : रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर अमरीकी भौतिक वैज्ञानिक थे। उन्‍होंने अमेरिका के लिए एटम बम बनाया था। 6 और 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी पर यह परमाणु बम गिराए थे। इन हमलों में करीब 2 लाख से ज्‍यादा जापानियों की मौत हो गई थी। 22 जुलाई को क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की बनाई फिल्‍म 'ओपेनहाइमर' रिलीज हुई है। इस फिल्‍म में ओपेनहाइमर और परमाणु बम बनाने के इर्दगिर्द की कहानी को दर्ज किया गया है। इस फिल्‍म के एक दृश्‍य में भारत के धार्मिक ग्रंथ गीता को दिखाए जाने पर विवाद भी चल रहा है।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख
More