Publish Date: Tue, 15 May 2018 (21:42 IST)
Updated Date: Tue, 15 May 2018 (21:44 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि यह भाजपा के विकास एजेंडे को समर्थन है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि भाजपा के विकास एजेंडे को समर्थन देने और उसे राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए मैं कर्नाटक के भइयों और बहनों का धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं कर्नाटक भाजपा कार्यकर्ताओं के शानदार योगदान को सलाम करता हूं जिन्होंने दिन रात पार्टी के काम किया। (भाषा)