PM मोदी बोले- स्वच्छ भारत साझा जिम्मेदारी, इस महान प्रयास में हों शामिल...

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (12:58 IST)
Swachh Bharat Abhiyan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। एक स्वच्छ भविष्य की शुरुआत करने के लिए इस महान प्रयास में शामिल हों।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे, हमें एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एकसाथ आना है। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है।

उन्होंने कहा, एक स्वच्छ भविष्य की शुरुआत करने के लिए इस महान प्रयास में शामिल हों। यह अभियान महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू किया जाएगा। राष्ट्रपिता ने जीवनभर स्वच्छता पर जोर दिया था।
 
वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'एक्स' पर अपनी एक पोस्‍ट के माध्‍यम से कहा, मैं खाद्य जगत से जुड़े सभी आपूर्तिकर्ताओं, उचित मूल्य की दुकानों, उपभोक्ताओं और सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करता हूं। हम सभी 1 तारीख को सुबह 10 बजे स्वच्छता पखवाड़े में एकजुट होकर महात्मा गांधी जी को स्वच्छांजलि देने हेतु श्रमदान करें।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

मुख्‍यमंत्री विष्णु साय ने PM आवास योजना के हितग्राहियों के पांव पखारे

Manipur Violence: मणिपुर में स्थायी शांति को लेकर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह

कूनो नेशनल पार्क में चीता परियोजना के 2 साल पूरे, क्या बोले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर होंगे मनोज वर्मा

BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

अगला लेख
More