पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक, राष्ट्रपति एम्स पहुंचे

Webdunia
शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 (13:44 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को एम्स जाकर पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के हालचाल पूछे। जेटली को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
 
जेटली को 9 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि उनके फेफड़ों में बार-बार पानी जमा हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है। जेटली डायबिटीज के मरीज हैं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हो चुका है। 
 
इससे पहले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव समेत कई नेता जेटली का हालचाल जानने के लिए एम्स जा चुके हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

अब चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी, चंद्र अभियान चंद्रयान-4 को हरी झंडी

Maharashtra : ठाणे में 2 समूहों में हुई झड़प, गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

दिल्ली में 2 मंजिला मकान ढहा, 3 लोगों की मौत, 14 घायल

म्यांमार से घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम, 1643 KM लंबी सीमा होगी सील, 31000 करोड़ होंगे खर्च

अगला लेख
More