Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

हमें फॉलो करें bharat ratan

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 30 मार्च 2024 (12:08 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया।
पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया।
 
स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया।
इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 
सरकार ने इस साल राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन के अलावा भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री एल के आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की थी। आडवाणी को यह सम्मान रविवार को दिया जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्‍मू कश्‍मीर में लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी 48.9%, क्या किसी महिला को मिलेगा टिकट?