राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर, विभिन्न परियोजनाओं की करेंगी शुरुआत

Webdunia
सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (09:14 IST)
अहमदाबाद (गुजरात)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सोमवार यानी आज से गुजरात का 2 दिवसीय दौरा आरंभ होगा। राज्य सरकार की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार मुर्मू अपने गुजरात दौरे की शुरुआत सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती स्थित महात्मा गांधी आश्रम जाकर करेंगी। वे गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगी।
 
राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला गुजरात दौरा है। विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू अपनी 2 दिवसीय गुजरात यात्रा के पहले दिन गांधी आश्रम जाएंगी और इसके बाद गांधीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी शामिल होंगे।
 
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार वे दिन में गांधीनगर स्थित जीएमईआरएस में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी। बयान के अनुसार शाम को वे गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में शिरकत करेंगी।
 
बयान के अनुसार मुर्मू 4 अक्टूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्टअप मंच 'हरस्टार्ट' का शुभारंभ करेंगी और अहमदाबाद स्थित इस विश्वविद्यालय में शिक्षा एवं आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगी।Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

India Pakistan war : पाकिस्तानी सैनिकों ने LoC के निकट की गोलाबारी, महिला की मौत

भारत की पाकिस्तान पर वॉटर स्ट्राइक, बाढ़ से तबाह होगा आतंकियों का मददगार

इंदौर अब देश का पहला भिखारी मुक्त शहर, कभी इस शहर में थे 5 हजार से ज्‍यादा भिखारी

India Pakistan war : पंजाब के कई जिलों में Blackout, दहशत में गुजरी रात

Dance of Hillary Virus: अब पाकिस्‍तान की नई करतूत, इस फाइल को न करें क्लिक, हो सकता है बड़ा खतरा

अगला लेख