महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी, विधेयक बना अब कानून

Webdunia
शुक्रवार, 29 सितम्बर 2023 (18:03 IST)
President Draupadi Murmu news: नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Women Reservation Bill) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद इस बिल ने अब कानून का रूप ले लिया है। इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का रास्ता साफ हो गया है। 
 
हालांकि महिलाओं के लिए यह आरक्षण 2029 के चुनाव से ही लागू हो पाएगा। साथ ही इसके लिए 50 फीसदी राज्यों की मंजूरी भी जरूरी होगी। मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया है। लोकसभा में इस बिल के समर्थन में 453 वोट पड़े थे, जबकि सिर्फ 2 सांसदों ने इसका विरोध किया था। ये दो सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के थे। 
 
सिर्फ 2 सांसदों ने किया था विरोध : 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के कार्यकाल में पहली बार महिला आरक्षण बिल को लाया गया था, लेकिन उस समय देवेगौड़ा की अल्पमत सरकार इस बिल को पास नहीं करवा पाई। एक बार यह बिल अटलजी के कार्यकाल में भी पेश किया गया था, लेकिन उस समय भी यह पास नहीं हुआ। 
 
तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी यह बिल 2008 में राज्यसभा में पेश किया गया था। 2010 में यह राज्यसभा में तो पास हो गया, लेकिन लोकसभा में यह पारित नहीं हो पाया था। (वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर के बाद कच्छ में दिखे ड्रोन, फिर ब्लैक आउट

LIVE: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, दिल्ली में जारी हुई ट्रैवल एडवाइजरी

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

अगला लेख
More