महाराष्‍ट्र में किसे मिलेगा VBA का समर्थन, प्रकाश आंबेडकर ने बताया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (12:30 IST)
Prakash Ambedkar News : वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आवश्यक संख्याबल मिलता है तो वह उस पक्ष को चुनेंगे जो सरकार बना सके। वीबीए ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 200 उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने 2019 के राज्य चुनावों में 236 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
ALSO READ: Maharashtra election: चुनावों के बीच क्‍यों चर्चा में है महाराष्‍ट्र की जीडीपी, क्‍यों कहा जाता है आर्थिक राजधानी
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के पोते ने ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में रहना चुनेगी। उन्होंने कहा, अगर कल वीबीए को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के वास्ते किसी पार्टी या गठबंधन का समर्थन करने के लिए पर्याप्त संख्या मिल जाती है तो हम उसी के साथ रहना पसंद करेंगे जो सरकार बना सके।
ALSO READ: प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार
दलित नेता ने ‘एक्स’ पर लिखा, हम सत्ता में रहना चुनेंगे। वीबीए ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 200 उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने 2019 के राज्य चुनावों में 236 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। जिन सीट पर उसने चुनाव लड़ा था, उनमें उसका मत प्रतिशत 5.5 प्रतिशत रहा था।
ALSO READ: प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी से MVA को क्यों है खतरा?
महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था और परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More