Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पोस्ट ऑफिस की यह योजना आपको बना देगी मालामाल..., जानिए कितने हैं फायदे

Advertiesment
Post office scheme
आम आदमी के लिए छोटी-छोटी बचतें बहुत फायदेमंद होती है। आज के महंगाई के युग में पैसा बचाना मुश्किल होता है।
 
बचत करने के बाद सबसे बड़ी बात होती है उसे ऐसी जगह निवेश किया जाए जहां पर उसका अच्छा रिटर्न मिले। हम आपको पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही योजना के बारे में बता रहे हैं जिसमें सुरक्षित निवेश के साथ ही ब्याज भी मिलेगा।
 
इसमें आप छोटी- छोटी बचत से निवेश कर सकते हैं। ऐसी एक योजना है डाकघर आवर्ती जमा (आरडी) योजना। इस योजना में 10 रुपए प्रतिमाह से निवेश किया जा सकता है।
 
इस योजना में आपको जमा राशि पर 7.3 फीसद की दर से ब्याज मिलता है। इस बचत योजना में एक साल के बाद 50 प्रतिशत रकम निकालने की भी सुविधा उपलब्ध होती है। इस खाते को कोई भारतीय नागरिक खुलवा सकता है। इस योजना के तहत खुलवाए खाते ट्रांसफर भी करवाया जा सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गूगल ने की अपने सोशल नेटवर्क 'गूगल प्लस' को बंद करने की घोषणा