घुसपैठ करना चाहते थे आतंकी, चौकस जवानों ने दिया करारा जवाब

Webdunia
गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (12:42 IST)
जम्मू। सेना ने बुधवार देर रात जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों के एक समूह की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया, कि रात के समय पुंछ के मेंधर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के आसपास चार से पांच आतंवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई।
चौकस बैठे सैनिकों ने संदिग्ध आतंकवादियों को ललकारा और उन पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि सैनिकों ने आतंकवादियों की नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिशों को नाकाम कर दिया। इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है।
 
घुसपैठ के प्रयास की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सुरक्षा बल आतंकवादी समूहों द्वारा जम्मू कश्मीर में विभिन्न इलाकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं में वृद्धि होने का सामना कर रहे हैं।
 
पिछले सप्ताह जैश ए मोहम्मद के आतंकवादियों ने जम्मू के सुंजवां में सेना के एक शिविर को निशाना बनाया था। इस घटना में छह सैनिक और एक नागरिक मारे गए थे।
 
सोमवार को लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादियों ने श्रीनगर में कर्णनगर में सीआरपीएफ के एक शिविर को निशाना बनाया था। सुरक्षा बलों ने 32 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद हमलावरों को मार गिराया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

अगला लेख
More