UPTET परीक्षा रद्द, गरमाई यूपी की सियासत, निशाने पर योगी सरकार

Webdunia
रविवार, 28 नवंबर 2021 (15:55 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्न पत्र रविवार को लीक होने और राज्य सरकार द्वारा इसे रद्दे किए जाने पर उत्तरप्रदेश की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बताया है।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के पेपर लीक होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश की योगी सरकार पेपर लीक कराने वालों के खिलाफ रासुका लगाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें समाचार मिला कि उप्र टीईटी की आज परीक्षा थी और एक गिरोह ने कहीं से पेपर लीक कर लिया। हमने पूरी परीक्षा निरस्त करने और पूरे गिरोह को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

ALSO READ: UPTET पेपर लीक होने से छात्र हुए परेशान, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्‍सा
कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा कि भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। आज यूपी टीईटी का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया।
 
उन्होंने कहा कि हर बार पेपर आउट होने पर योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है।
 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश शैक्षिक भ्रष्टाचार के चरम पर है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों का इंकलाब होगा, 2022 में बदलाव होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा ने मोदी को सराहा, भारत ने पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग किया

LIVE: Operation Sindoor को लेकर वायुसेना का बड़ा बयान, ऑपरेशन अभी जारी है

सीजफायर के बाद भी इन मुद्दों को लेकर टेंशन में पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान

CM योगी आदित्यनाथ ने शेयर किया पोखरण परमाणु परीक्षण से जुड़ा वीडियो, क्या है इसका अटल जी से कनेक्शन?

भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या कहा?

अगला लेख