लोकतंत्र पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जमकर घेरा, भाजपा ने किया पलटवार

Webdunia
शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (11:10 IST)
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मोदी राज में लोकतंत्र अब सिर्फ यादों में बचा है। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि राहुल परिवार को बचाने और ईडी को डराने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। पार्टी ने दावा किया कि देश में इमरजेंसी राहुल की दादी ने लगाई थी।  

ALSO READ: लोकतंत्र पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को जमकर घेरा, भाजपा ने किया पलटवार
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने आज साफ झूठ बोला है। दो दिन पहले जब सदन में चर्चा हुई तो उसमें कांग्रेस के लोगों ने भाग लिया या नहीं? बहुत तीखे और निम्न स्तर के आरोप लगाए या नहीं? महंगाई और बेरोजगारी की चर्चा तो एक बहाना है। सही वजह है ईडी को डराना, धमकाना और परिवार को बचाना।
 
जब महंगाई पर चर्चा होती है, तो राहुल गांधी चर्चा में आते नहीं, सदन में वॉक आउट कर जाते हैं। निर्मला जी ने सदन में विस्तार से उत्तर दिया कि कोविड की समस्या के बावजूद भारत की आर्थिक व्यवस्था दुनिया के कई देशों की तुलना में बेहतर है। 
 
रविशंकर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया था। आपातकाल में बड़े-बड़े पत्रकारों को जेल भेजा था। राहुल गांधी की दादी जी ने कमिटेड ज्यूडिसियरी की बात की थी। आपको कुछ याद है? आप हमें लोकतंत्र की नसीहत देते हैं। क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है?
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र, भ्रष्टाचारतंत्र था। आज नरेंद्र मोदी की अगवाई में सत्ता के गलियारों में बिचौलियों के लिए दरवाजे बंद हैं। डिफेंस डील में कोई कट नहीं लगता। कांग्रेस और उनका भ्रष्टाचारी तंत्र इससे परेशान है। इसी की व्यथा राहुल गांधी की बातचीत में दिखती है।
 
भाजपा ने दावा किया कि RSS हमेशा देश भक्ति के साथ खड़ा रहता है। नेहरू-गांधी ने RSS की बहुत आलोचना। समय के साथ कांग्रेस घटती गई और परिवार बढ़ता गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More