dharma sangrah
✕

काजोल के बारे में 25 रोचक जानकारियां... डीडीएलजे के टाइटल को 'टपोरी' कह दिया था

Webdunia
1) 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल ने जब अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की तब वे 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया।  
 
2) काजोल ने अपनी स्कूली शिक्षा पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेट स्कूल से ली है जहां वे हेड गर्ल थीं। डांस में उनकी रूचि थी। 
 
3) काजोल को कविताएं लिखने और विज्ञान पर आधारित तथा डरावने उपन्यास पढ़ने का शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी जा सकती है। 
 
4) काजोल भगवान शिव को मानती हैं और एक ओम लिखी हुई हीरे की अंगूठी हमेशा पहने रहती हैं। 
 
5) काजोल की पहली सफल फिल्म बाजीगर थी। पहले श्रीदेवी फिल्म में दोनों बहनों का रोल करने वाली थीं जिसे बाद में काजोल और शिल्पा शेट्टी ने निभाया।
 
 

6) काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी बेहद सफल रही है और दोनों की साथ में की गई कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं रही। बाजीगर, करण अर्जुन, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माई नेम इज़ खान ब्लॉकबस्टर रही हैं। हां, 'दिलवाले' मुनाफे का सौदा जरूर रही, लेकिन शाहरुख-काजोल की अन्य फिल्मों के मुकाबले इसकी सफलता थोड़ी फीकी है। 
 
7) काजोल फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता-निर्देशक रहे हैं। शोमू के अन्य भाई भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं।  
 
8) काजोल, रानी मुखर्जी, मोहनीश बहल, शरबनी मुखर्जी और अयान मुखर्जी सभी कजिन भाई-बहन हैं। 
 
9) काजोल अपने मुंहफट व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। वह बात मन में नहीं रखती और उनके हिसाब से वह 100 में से 99 लोगों को पसंद नहीं करतीं। 
 
10) फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की टाइटल को जहां सभी ने पसंद किया वहीं काजोल ने इसे 'टपोरी' करार दिया था। यह टाइटल अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर ने सुझाया था। 

11) गुण्डाराज के सेट पर काजोल और अजय देवगन का रोमांस शुरू हुआ था। 
 
12) अपने करियर के शिखर पर बैठी काजोल ने जब अजय से शादी कर ली तो कई लोगों ने काजोल के फैसले की आलोचना की। 
 
13) अजय देवगन और काजोल का रहन-सहन तथा मिजाज एक-दूसरे से बिलकुल जुदा है। इसे देखते हुए कई लोगों का मानना था कि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिकेगी, लेकिन इस समय दोनों की जोड़ी की मिसाल दी जाती है। 
 
14) काजोल-अजय की एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग है। 
 
15) काजोल को करण जौहर अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। 

16) फिल्म कुछ कुछ होता है की शूटिंग के दौरान काजोल अनियंत्रित हो साइकिल से गिर गई थीं और उनके घुटने में गहरी चोट आई थी। वे थोड़ी देर के लिए बेहोश हो गई थीं। 
 
17) फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के रूक जा ओ दिल दीवाने गाने में शाहरूख, काजोल को गिरा देते हैं। इस गाने की शूटिंग के दौरान शाहरूख को पता था कि वह काजोल को गिराएंगे, परंतु काजोल से यह बात छुपाई गई थी। आदित्य चोपड़ा काजोल के चेहरे पर आने वाले वास्तविक भावों को कैमरे में कैद करना चाहते थे। 
 
18) काजोल ने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्ती रेखा के साथ एक मैग्जीन के लिए एक स्वेटर में पोज दे कर कंट्रोवर्सी खड़ी कर दी थी।  
 
19) उनके पति अभिनेता अजय देवगन और यशराज फिल्म्स के बीच पैदा हुए विवाद के बाद काजोल ने कहा था कि आदित्य चोपड़ा उनके कभी अच्छे दोस्त थे।   
 
20) वीर जारा, मोहब्बतें, चलते चलते, दिल तो पागल है, 3 इडियट्स, कभी अलविदा ना कहना, और दिल से काजोल को ऑफर हुई थीं जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया था। 

21) काजोल सामाजिक कामों से जुड़ी हुई हैं। वह एक एनजीओ 'शिक्षा' की सदस्य हैं जो बच्चों की शिक्षा पर काम करता है। इसके अलावा वह लुंबा ट्रस्ट की इंटरनेशनल गुडविल एंबेसेडर हैं। यह ट्रस्ट विधवाओं और उनके बच्चों की सहायता करता है। काजोल प्रथम (एक समाजसेवी संस्था जो बच्चों के लिए काम करती है), की भी ब्रांड एम्बेसेडर हैं। 
 
22) 1998 में काजोल, जुही चावला, अक्षय कुमार और शाहरूख खान के साथ 'ऑसम फोर' नाम के वर्ल्ड टूर में शामिल हुई थीं। युनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और युनाइटेड किंगडम में जाने के बाद उन्होंने खुद को इस टूर से अलग कर लिया। उनके हिसाब से यह बहुत स्ट्रेसफुल हो चुका था।  
 
23) साल 2010 में काजोल को शाहरूख खान के साथ अमेरिकन स्टॉक एक्सचेंज शुरू करने के लिए आमंत्रित किया गया था। 
 
24) अपने लुक की काजोल खास परवाह नहीं करती और कई बार तो शूटिंग के दौरान आईना भी नहीं देखतीं। 
 
25) पद्मश्री से सम्मानित काजोल 6 फिल्मफेअर अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

स्त्री से हस्तर तक, भारतीय सिनेमा के 5 सबसे खौफनाक किरदार, जिन्हें देखकर आज भी कांप उठती है रूह

महावीर जैन और सिंपल सुनी की 'लंबोदरा 2.0' का ट्रेलर हुआ रिलीज, खुशी और AI को लेकर उठाए बड़े सवाल

राणा दग्गुबाती का बड़ा धमाका, कंगना रनौत संग लेकर आ रहे हैं हॉरर फिल्म 'Scary Picture'

रवि तेजा की 'इरुमुडी' को लेकर खड़ा हुआ विवाद, बाल कलाकार बेबी नक्षत्र के मुद्दे पर लेबर डिपार्टमेंट का कड़ा नोटिस

हैलोवीन पर नागिन अवतार में दिखीं जाह्नवी कपूर, मां श्रीदेवी को दिया इमोशनल ट्रिब्यूट, ओरी संग रीक्रिएट किया 'नगीना' आइकॉनिक लुक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख