क्या कहता है गोवा में आंकड़ों का सियासी गणित, कांग्रेस ने पेश किया दावा

Webdunia
सोमवार, 18 मार्च 2019 (11:31 IST)
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट गहरा गया है। बीजेपी इस सियासी संकट को सुलझाने के फॉर्मूला निकाल रही है, वहीं दूसरी तरफ खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस ने भी सरकार बनाने का दावा करते हुए चिट्ठी राज्यपाल को सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा की तरफ से प्रमोद सांवत गोवा के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं।
 
आंकडों की बात करें तो कुल 40 सदस्यीय विधानसभा में कुल 36 सदस्य हैं। राज्य की तीन सीटों शिरोदा, मंडेरम और मपूसा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा के 12 विधायक हैं, जबकि गोवा फॉरवर्ड के 3 और एमजीपी 3 हैं। कांग्रेस के 14 विधायक हैं, 3 निर्दलीय और एनसीपी का 1 विधायक है।
 
गैर कांग्रेसी विधायक हैं संपर्क में : गोवा प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोंडाकर ने दावा किया कि पार्टी राज्य में सरकार बनाने की दिशा में काम कर रही है और इसके लिए कई गैर कांग्रेसी विधायक उसके संपर्क में हैं।
 
कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद चोंडाकर ने कहा कि हमार पास कुछ रणनीति हैं और हमें आशा है कि राज्यपाल द्वारा हमें शीघ्र सरकार बनाने का निमंत्रण दिया जाएगा, क्योंकि हमारे पास सरकार बनाने के लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या बल है। हम कई विधायकों के संपर्क में हैं।
 
कांग्रेस ने इसके पहले 40 सदस्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सरकार बनाने की दावेदारी पेश की। राज्यपाल मृदुला सिन्हा को सौंपे पत्र में विपक्षी दल के नेता चंद्रकांत ‘बाबू’ कावलेकर ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन से भारतीय जनता पार्टी सरकार का गठबंधन खत्म हो गया, क्योंकि उसके सहयोगी दलों ने इस शर्त पर समर्थन दिया था कि पर्रिकर गठबंधन का नेतृत्व करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More