राहुल गांधी को धमकी देना पड़ा महंगा, बिट्टू और अन्य 3 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

राहुल को इंदिरा गांधी जैसे हश्र की दी थी धमकी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (14:48 IST)
Controversial statement against Rahul Gandhi: कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान और जान से मारने की धमकी देने देने के लिए बुधवार को यहां केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू (Ravneet Bittu) समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना के 4 नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तथा प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यहां नई दिल्ली में तुगलक रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
 
कांग्रेस ने बिट्टू, भाजपा नेता तरविंदर मारवाह, उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज सिंह तथा शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351, 352, 353, 61 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। शिकायत दर्ज कराने के बाद माकन ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी को जान से करने की धमकी दी जा रही है क्योंकि वह दलित, जनजाति, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा गरीबों के हित में और संविधान बचाने की बात करते हैं।

ALSO READ: राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी, उन पर तो इनाम होना चाहिए, रवनीत सिंह बिट्टू का विवादित बयान
 
राहुल को इंदिरा गांधी जैसे हश्र की धमकी दी थी : उनका कहना था कि भाजपा के नेता (मारवाह) ने राहुल गांधी जी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि राहुल जी, संभल जाओ... नहीं तो आपका भी वही हाल होगा, जो आपकी दादी का हुआ था। हम सब जानते हैं कि इंदिरा गांधी जी (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) और राजीव गांधी जी(भूतपूर्व प्रधानमंत्री) ने देश के लिए शहादत दी है। उसके बाद भी राहुल जी को इस तरह की धमकी दी जा रही है।
 
माकन ने कहा कि भारत में राजनीति इससे ज्यादा निचले स्तर पर नहीं गिर सकती। उनके मुताबिक किसी एक नेता ने नहीं, बल्कि कई नेताओं ने ऐसी बातें की हैं, लेकिन भाजपा ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज हमने 4 नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ALSO READ: चुनाव हारने पर भी रवनीत सिंह बिट्टू को BJP ने बनाया मंत्री, अमित शाह ने निभाया वादा
 
माकन ने यह भी कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस इस तरह की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सिखों के संबंध में की गई टिप्पणी को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की थी और उन्हें देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकवादी बताया था।
 
मारवाह ने कहा था कि राहुल गांधी का वही हश्र होगा जो उनकी दादी (भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) का हुआ था। भाजपा नेता रघुराज सिंह और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने भी राहुल गांधी के बारे में विवादास्पद बयान दिए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

अगला लेख
More