ramcharitmanas

तकनीकी गड़बड़ी के बाद नौवहन उपग्रह का प्रक्षेपण विफल

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (22:34 IST)
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। ध्रुवीय रॉकेट से प्रक्षेपित भारत का नवीनतम नौवहन उपग्रह तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अपनी कक्षा में स्थापित होने से ठीक पहले विफल हो गया। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) रॉकेट को लेकर इसरो को लगा यह दुर्लभ झटका सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम 7 बजे पीएसएलवी सी-39 के बिल्कुल सही तरीके से उड़ान शुरू करने के थोड़ी देर बाद आया।
 
एक संक्षिप्त घोषणा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख ए एस किरन कुमार ने कहा कि मिशन असफल था क्योंकि उपग्रह से हीटशील्ड अलग नहीं हो सकी। कुमार ने मिशन कंट्रोल सेंटर में घोषणा की, ‘‘सी-39 प्रक्षेपण यान में समस्या थी, हीटशील्ड अलग नहीं हुआ। इसकी वजह से उपग्रह हीटशील्ड के अंदर था और हमें इसका विश्लेषण करना होगा कि क्या हुआ था। उन्होंने कहा कि हीटशील्ड से अलगाव की विफलता के अलावा बाकी गतिविधिया सुचारू रूप से हुईं। इसकी विस्तृत समीक्षा किया जायेगा।
 
भारत के आठवें नौवहन उपग्रह- आईआरएनएसएस-1एच- का सफल प्रक्षेपण अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के लिये एक नये युग का सूत्रपात कर सकता था क्योंकि पहली बार उपग्रह के संयोजन और प्रक्षेपण में सक्रिय रूप से निजी क्षेत्र को लगाया गया था। इससे पहले निजी क्षेत्र की भूमिका उपकरणों की आपूर्ति तक सिमित थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

नवीनतम

Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम : CM योगी

जन-विश्वास अभियान में एक्शन में सीएम डॉ. मोहन यादव, CMHO, तहसीलदार सहित तीन को किया सस्पेंड

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

जेन-जी के बाद बुजुर्ग पेंशनभोगियों का केन्द्र सरकार को अल्टीमेटम, कहा- अब होगी आरपार की लड़ाई

अगला लेख