sawan somwar

पीएनबी घोटाला : ईडी ने नीरव मोदी की 170 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

Webdunia
सोमवार, 21 मई 2018 (19:51 IST)
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़ी 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी की धनशोधन जांच के सिलसिले में नीरव मोदी के खिलाफ ताजा कार्रवाई करते हुए उसकी 170 करोड़ रुपए की कीमत की संपत्ति कुर्क कर ली है।
 
 
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी करते हुए फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उसके सहयोगियों और कारोबार से जुड़ीं कंपनियों के कई बैंक खाते, अचल संपत्ति एवं शेयरों में निवेश कुर्क कर लिए।
 
एजेंसी ने पिछले हफ्ते नीरव मोदी के मामा एवं आभूषण कारोबारी मेहुल चोकसी के स्वामित्व वाले गीतांजलि ग्रुप की 85 करोड़ रुपए कीमत के 34,000 आभूषण जब्त किए थे। मामले में चोकसी भी वांछित है। ईडी देश के दूसरे सबसे बड़े ऋणदाता पीएनबी के साथ कथित रूप से 2 अरब डॉलर या 13,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के लिए नीरव और चोकसी की जांच कर रहा है।
 
एजेंसी ने हाल में मामले में नीरव के परिवार के 4 लोगों और अमेरिका में रहने वाले उसके व्यापारिक भागीदार मिहिर भंसाली को तलब किया था। नीरव के परिवार के लोगों में उसके पिता, भाई, बहन और बहनोई शामिल थे। सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही हैं। इन एजेंसियों को शक है कि नीरव और चोकसी इस समय अमेरिका में हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख