पीएम बोले, आत्मनिर्भर भारत मानवता व दुनिया की भलाई के लिए, ई-भगवद् गीता का किया लोकार्पण

Webdunia
गुरुवार, 11 मार्च 2021 (12:42 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' के मूल में सिर्फ अपने लिए धन-संपत्ति और मूल्य अर्जित करना नहीं, बल्कि मानवता की वृहद सोच और विश्व की भलाई है। डिजिटल माध्‍यम से स्‍वामी चिदभवानंद की ई-भगवद् गीता के लोकार्पण अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भारत ने दुनिया को ना सिर्फ दवाइयां मुहैया कराई बल्कि अब वह टीके भी उपलब्ध करवा रहा है।
ALSO READ: PM मोदी का गीता ज्ञान, जानिए खास बातें
उन्होंने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' के मूल में सिर्फ अपने लिए धन-संपत्ति और मूल्य अर्जित करना नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा है। हमारा मानना है कि 'आत्मनिर्भर भारत' दुनिया की बेहतरी के लिए है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया कोविड-19 की चुनौती का सामना कर रही है और इसका सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पर भी दूरगामी प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में गीता के दिखाए रास्ते और अहम हो जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब दुनिया को दवाइयों की जरूरत पड़ी, तब भारत ने इसकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया। हमारे वैज्ञानिकों ने कम से कम समय में टीके का ईजाद किया और अब भारत दुनिया को टीके पहुंचा रहा है। इसे 'आत्मनिर्भर भारत' का बेहतर उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प ले लिया है।
ALSO READ: पीएम मोदी ने भारत और बांग्लादेश को जोड़ने वाले ‘मैत्री सेतु’ का किया उद्घाटन
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ई-बुक्स युवाओं में विशेष रूप से लोकप्रिय हो रही हैं और ई-भगवद् गीता अधिक से अधिक युवाओं को गीता के महान विचार से जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि गीता हमें सोचने पर मजबूर करती है। यह हमें सवाल करने के लिए प्रेरित करती है। यह हमें चर्चा के लिए प्रोत्साहित करती है। युवाओं को गीता का अध्ययन करने का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवद् गीता पूरी तरह व्यावहारिक ज्ञान पर आधारित है।
ALSO READ: पीएम मोदी बोले, दुनिया हमारी जेनरिक दवाइयां लेती हैं लेकिन...
उन्होंने कहा कि गीता की शोभा उसकी गहराई, विविधता और लचीलेपन में है। आचार्य विनोबा भावे ने गीता को माता के रूप में वर्णित किया है। महात्मा गांधी, लोकमान्य तिलक, महाकवि सुब्रमण्यम भारती जैसे महान लोग गीता से प्रेरित थे। इस समारोह का आयोजन स्वामी चिदभवानंद की भगवद् गीता की 5 लाख प्रतियों की बिक्री के अवसर पर किया गया था।

स्‍वामी चिदभवानंद तमिलनाडु के तिरुचिरापल्‍ली स्थित श्री रामकृष्‍ण तपोवन आश्रम के संस्‍थापक हैं। उन्‍होंने साहित्‍य की विभिन्न विधाओं में 186 पुस्‍तकें लिखी हैं। भगवद् गीता पर मीमांसा उनकी प्रमुख कृतियों में शामिल है। तमिल भाषा में गीता पर उनकी टिप्पणी 1951 और अंग्रेजी में 1965 में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्‍तक का तेलुगु, उड़िया और जर्मन तथा जापानी भाषाओं में भी अनुवाद किया जा चुका है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More