Biodata Maker

इंदौर में तेंदुए का हमला, कई लोगों को घायल किया, मची अफरातफरी

Webdunia
गुरुवार, 11 मार्च 2021 (12:38 IST)
इंदौर। शहर के लिंबोदी इलाके में एक तेंदुआ घुस आया और उसने एक महिला समेत 4 लोगों को घायल कर दिया। तेंदुए ने बुधवार को भी करीब 6 घंटे तक वन विभाग की टीम को को छकाया और फिर गेहूं के खेत में गुम हो गया। गुरुवार सुबह यह तेंदुआ एक बार फिर लिंबोदी इलाके में नजर आया। हालांकि बाद में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को बेहोश करके पकड़ लिया।

ALSO READ: इंदौर में फिर दिखा तेंदुआ, घंटों तक छकाया, गेहूं के खेत में हुआ गायब
गुरुवार को जिस समय तेंदुआ राला मंडल से निकलकर लिंबोदी में पहुंचा महिला किचन में खाना बना रही थी और उनके पति खेमराज राठौर नहा रहे थे। अचानक तेंदुआ घर में पीछे के रास्ते से घर में घुसा तो महिला उसे देखकर भागी तो तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से महिला जख्मी हो गई। तेंदुए ने महिला को तीन दांत गड़ा दिए।

पति ने आवाज सुनी तो बाहर निकलकर उसे भगाया। जिस समय तेंदुए ने हमला किया उस समय उनके छोटे-छोटे दो बच्चे भी घर में ही मौजूद थे। वन विभाग की टीम पहुंच गई है, लेकिन तेंदुए को अभी पकड़ा नहीं जा सका है। 
इंदौर में तेंदुए का हमला कई लोगों को जख्‍मी किया Indore में तेंदुए का हमला, कई लोगों को घायल किया, मची अफरातफरी इंदौर शहर के लिंबोदी इलाके में एक तेंदुआ घुस आया उसने एक महिला समेत 4 लोगों को घायल कर दिया घायल चार लोगों में वनकर्मी और चौकीदार भी शामिल तेंदुए ने बुधवार को भी करीब 6 घंटे तक वन विभाग की टीम को छकाया था मौके पर मौजूद पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लिम्बोदी और इसके आस-पास के रिहायशी इलाके में तेंदुए के हमले में घायल चार लोगों में वनकर्मी और चौकीदार भी शामिल हैं।
 
 
इससे पहले बुधवार को तेंदुए ने तेंदुए ने 3 बार वन विभाग की रेस्क्यू टीम पर हमला भी किया। तेंदुए  को पकड़ने के लिए बकरी को भी पिंजरे में रखा गया है। रातभर वन विभाग की टीम ने उसकी निगरानी भी की थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला...

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

क्या है SIR की 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' (Logical Discrepancy) और ममता बनर्जी का इस पर विरोध क्यों है?

अमेरिका से ट्रेड डील पर साइन नहीं,पीएम मोदी ने ट्रंप को क्यों दिया धन्वाद: यशवंत सिन्हा

पीएम मोदी पर हमला हो सकता था... मनोज तिवारी का बड़ा दावा, विपक्षी महिला सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी बोले- हम भी तेरे दादा लगते हैं...

इंदौर में दिनेश प्रजापत की समस्या का हुआ संवेदनशीलता के साथ समाधान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

मोदी ने अमेरिका के हाथों देश बेच दिया, ट्रेड डील पर कांग्रेस का तीखा हमला, किसानों और व्यापारियों के लिए बताया 'काला दिन'

राम रहीम फिर जेल से बाहर, 9 साल की सजा और 400 दिन आजाद, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

अगला लेख