धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, पीएम मोदी बोले पृथ्वी ने आपको याद किया
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया। यह धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा थी।
Publish Date: Wed, 19 Mar 2025 (12:44 IST)
Updated Date: Wed, 19 Mar 2025 (12:53 IST)
मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा, स्वागत है, क्रू9! पृथ्वी ने आपको याद किया। यह धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा थी। सुनीता विलियम्स और क्रू़9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया कि दृढ़ता का असली मतलब क्या है। विशाल अज्ञात के सामने उनका अडिग दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक पथप्रदर्शक और आदर्श सुनीता विलियम्स ने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण पेश किया है। हमें उन सभी पर गर्व है, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और प्रौद्योगिकी दृढ़ता से मिलती है, तो क्या होता है।
गौरतलब है कि नासा से जुड़े अंतरिक्ष यात्री विलियम्स, निक हेग और बुच विल्मोर तथा रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव बुधवार तड़के स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर लौट आए। यह यान समुद्र में फ्लोरिडा के तलाहासे अपतटीय क्षेत्र में उतरा।
edited by : Nrapendra Gupta
photo courtesy: narendra modi twitter account
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें