एकता दिवस पर पीएम मोदी का वीडियो संदेश, भारत आत्मनिर्भरता के नए मिशन पर

Webdunia
रविवार, 31 अक्टूबर 2021 (10:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्‍ट्रीय एकता दिवस पर इटली से वीडियो संदेश के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस खास संदेश में उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता ने नए मिशन पर चल पड़ा है। 
 
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी सिर्फ इतिहास में ही नहीं, बल्कि हम देश वासियों के हृदय में भी हैं। आज देशभर में एकता का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे हमारे ऊर्जावान साथी, भारत की अखंडता के प्रति, अखंड भाव के प्रतीक हैं।
 
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लिए जीवन का हर पल जिसने समर्पित किया, ऐसे राष्ट्र नायक सरदार वल्लभभाई पटेल को आज देश अपनी श्रद्धांजलि दे रहा है।
 
उन्होंने कहा कि धरती के जिस भूभाग पर हम 130 करोड़ भारतीय रहते हैं, वह हमारी आत्मा, सपनों, आकांक्षाओं का अखंड हिस्सा है। सैकड़ों वर्षों से भारत के समाज, परंपराओं से लोकतंत्र की जो मजबूत बुनियाद विकसित हुई उसने एक भारत की भावना को समृद्ध किया है।
 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करते हुए आज देश में सामाजिक, आर्थिक और संवैधानिक एकीकरण का महायज्ञ चल रहा है। जल, थल, नभ, अंतरिक्ष हर मोर्चे पर भारत का सामर्थ्य और संकल्प अभूतपूर्व है। अपने हितों की सुरक्षा के लिए भारत आत्मनिर्भरता के नए मिशन पर चल पड़ा है।

उन्होंने कहा कि सरदार साहब हमारे देश को एक शरीर के रूप में देखते थे, एक जीवंत इकाई के रूप में देखते थे। इसलिए, उनके 'एक भारत' का मतलब ये भी था, कि जिसमें हर किसी के लिए एक समान अवसर हों, एक समान सपने देखने का अधिकार हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान की बर्बादी के लिए 'सिंधु' रूपी हथियार ही काफी

LoC पर पाकिस्तान की भीषण गोलाबारी में 3 नागरिक मारे गए, कस्बों के भीतर गिर रहे तोप के गोले

Live: ऑपरेशन सिंदूर से लिया पहलगाम का बदला, एयर इंडिया ने रद्द की उड़ानें

Operation sindoor : भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ तो क्या-क्या चीजें आपके पास होना जरूरी है, क्या रखें सावधानियां

Operation Sindoor : भारत ने क्यों किया बहावलपुर और मुरीदके पर हमला, क्या हैं इनका आतंकी कनेक्शन?

अगला लेख