Dharma Sangrah

PM मोदी आज वाराणसी में देव दीपावली में होंगे शामिल, देंगे कई सौगातें

Webdunia
सोमवार, 30 नवंबर 2020 (00:50 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचेंगे और इस दौरान वे देव दीपावली में महोत्सव में हिस्सा लेंगे। मोदी के सभी कार्यक्रमों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहेंगे।
 
जानकारी के मुताबिक दौरे में प्रधानमंत्री देव दीपावली महोत्‍सव में शामिल होंगे तथा लेजर शो भी देखेंगे। प्रधानमंत्री सारनाथ पुरातत्व परिसर में लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन करेंगे। इस बीच वे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 के हण्डिया-राजा तालाब खंड का 6-लेन चौड़ीकरण कार्य राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर धाम परियोजना स्थल भी जाएंगे।
ALSO READ: PM मोदी के वैक्सीन संबंधी दौरे की कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने की तारीफ
प्रोटोकॉल के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को 2.10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। यहां से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा खजूरी जनसभा स्थल पहुंचेंगे, जहां प्रयागराज- वाराणसी सिक्सलेन का लोकार्पण कर वे जनसभा को संबोधित करेंगे।
 
वहां से हेलीकॉप्टर से वह डोमरी जाएंगे और इसके बाद सड़क मार्ग से भगवान अवधूत रामघाट जाएंगे जहां से क्रूज पर सवार होकर ललिता घाट पहुचेंगे। इसके बाद उनका काफिला विश्वनाथ मंदिर आएगा जहां वह दर्शन-पूजन कर कॉरिडोर के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन से बीमार होने का दावा करने वाले पर सीरम इंस्टीट्यूट कर सकती है 100 करोड़ का केस
कार्यक्रम के अनुसार वे क्रूज से वापस राजघाट पहुंचेंगे और 5 बजे दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे और पावन पथ वेबसाइट का लोकार्पण करेंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी 5.45 बजे क्रूज से रविदास घाट के लिए रवाना होंगे और चेतसिंह घाट पर 10 मिनट का लेजर शो देखेंगे। रविदास घाट पहुंचकर वे कार से सारनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे और यहां लाइट एंड साउंड शो देखेंगे और 8.15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

आरटीई में ऐतिहासिक उछाल, प्रथम चरण के आवेदनों की संख्या हुई दुगुनी

India AI Impact Summit 2026 का चौथा दिन: जब मंच पर आमने-सामने आए धुर विरोधी; Prime Minister Narendra Modi के कहने पर भी नहीं मिलाए सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई ने हाथ

गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए इंडियन ऑयल करेगा 60 करोड़ रुपए का सहयोग

अगला लेख