पीएम मोदी आज करेंगे IDF World Dairy समिट की शुरुआत, 1974 के बाद अब हो रहा ये आयोजन

Webdunia
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (08:53 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘अंतरराष्ट्रीय डेयरी संघ विश्व डेयरी सम्मेलन 2022’ का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। चार दिन तक चलने वाला यह कार्यक्रम 15 सितंबर तक चलेगा। बता दें कि इसमें दुनिया के और भारतीय डेयरी से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। इसके अलावा कार्य़क्रम में उद्योग जगत के लीडर, विशेषज्ञ, किसान और नीति निर्माता भी हिस्सा ले रहे हैं। यह सम्मेलन 'पोषण और आजीविका के लिए डेयरी' विषय पर केंद्रित है।

जानकारी के मुताबिक आईडीएफ डब्ल्यूडीएस 2022 में 50 देशों के करीब 1500 प्रतिभागियों के भाग लेंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इस तरह का आयोजन भारत में करीब 50 साल के बाद हो रहा है। इससे पहले ऐसा सम्मेलन 1974 में आयोजित किया गया था।

भारतीय डेयरी के बारे में कहा जाता है कि यह छोटे और सीमांत डेयरी किसानों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाता है। प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित होकर, सरकार ने डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके परिणामस्वरूप पिछले आठ वर्षों में दूध उत्पादन में 44 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है।

आईडीएफ डब्ल्यूडीएस 2022 के इस आयोजन में भारतीय डेयरी उद्योग की सफलता की कहानी भी दिखाई जाएगी। भारत की वैश्विक दूध में 23 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। भारत में सालाना करीब 210 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता है और इससे 8 करोड़ डेयरी किसान सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहे हैं। इस सम्मेलन से भारतीय डेयरी किसानों को दुनिया की सर्वोत्तम टेक्नोलॉजी, सिस्टम आदि के बारे में भी जानने को मिलेगा। इस कार्य़क्रम को लेकर सकार काफी दिनों से तैयारी कर रही थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

हिमाचल में सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराए कार्यालय

आईटी सेक्टर में मध्यप्रदेश बनाएगा अपनी विशेष पहचान : मोहन यादव

असम में पहलगाम हमले को लेकर की भड़काऊ पोस्ट, विपक्षी विधायक समेत 6 लोग गिरफ्तार

क्‍या वक्फ निकायों में होंगे मुस्लिम सदस्य, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिया यह जवा‍ब

अगला लेख
More