Hanuman Chalisa

भाजपा सांसदों से पीएम मोदी नाराज, लगाई फटकार

Webdunia
मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (23:02 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उन सांसदों को कड़ी चेतावनी दी जो संसद में बहस के दौरान गैर हाजिर रहे। प्रधानमंत्री ने सदन में चर्चा के दौरान गैर हाजिर सांसदों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि सांसदों की सदन में हाजिरी पर पार्टी करीब से नजर रख रही है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी सांसदों से विधायी प्रक्रिया के दौरान सदन में मौजूद रहने को कहा। उन्होंने कहा कि संसद सांसदों के लिए सीखने का सर्वोच्च मंच है और सभी सांसदों को सक्रियता से संसद की कार्यवाही एवं चर्चा में हिस्सा लेना चाहिए।
 
प्रधानमंत्री ने बैठक में संकेत दिए कि बजट सत्र शुरू होने के बाद कुछ दिनों तक महत्वपूर्ण चर्चाओं के दौरान सदन से भाजपा के कई सांसदों के गैर हाजिर रहने के कारण वह नाराज हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पार्टी सांसदों से पूछा कि आपको कैसा लगेगा, यदि आप अपना चुनाव दो लाख मतों से जीत जाएं लेकिन आपको पता चले कि आपके सबसे अच्छे दोस्त ने ही वोट नहीं दिया। आपको कैसा महसूस होगा यदि आपके निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली अंतिम क्षणों में रद्द हो जाए? उन्होंने साथ ही कहा कि नेतृत्व को भी संसद से आपकी गैर हाजिरी पर भी यही महसूस होता है।
 
समझा जाता है कि प्रधानमंत्री की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि जब 21 जून को विधि मंत्री सदन में तीन तलाक बिल पेश कर रहे थे तब कम संख्या में पार्टी सांसद मौजूद थे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में बेहतर उपस्थिति को लेकर लोजपा सांसद चिराग पासवान का उदाहरण दिया और भाजपा सांसदों से उनसे सीखने को कहा कि किस प्रकार से वह ससंदीय चर्चाओं में हिस्सा लेते हैं और इसके लिए तैयारी करके आते हैं।
 
लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पर मत विभाजन के दौरान समर्थन में 186 वोट और विरोध में 74 वोट पड़े थे। यह स्थिति तब थी तब लोकसभा में भाजपा के 303 सांसद हैं।
 
मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2019 को पेश करने के दौरान एआईएमआईएम के असादुद्दीन औवैसी ने मत विभाजन कराने की मांग की थी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

Honda WN7 Electric Motorcycle : पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

'ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को दिखाई भारत की ताकत', मेलबर्न में भारतीयों से बोले पीएम मोदी; टॉप-3 इकोनॉमी बनने का दोहराया लक्ष्य

अमेरिका ने चाबहार को बनाया निशाना, क्या है इस ईरानी शहर का भारत से कनेक्शन?

अयोध्या आहत है… रामलला के घर 'लूट' ने आस्था को घायल किया, सरयू किनारे गूंज रहा एक ही सवाल— 'अब न्याय कब?'

दान की गणना पर चंपत राय ने उठाए सवाल! आखिर किस पर साधा निशाना

अगला लेख