PM मोदी ने दुनिया को तबाही से बचाया, पुतिन ने रोका यूक्रेन पर परमाणु हमला, CNN का दावा

Webdunia
सोमवार, 11 मार्च 2024 (09:20 IST)
  • मोदी की दखल के बाद पुतिन ने बदली थी परमाणु हमले की योजना
  • दो अमेरिकी अधिकारियों ने दिया बयान, सीएनएन ने किया दावा
PM modi role in russia ukrain war : भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के कहने पर ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर परमाणु हमला नहीं किया। यानी पीएम मोदी ने दुनिया पर आने वाले एक बड़े खतरे को रोका है। दरअसल, यह दावा एक अमेरिकी रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया कि पीएम मोदी ने ही दुनिया में एक बड़ी तबाही को रोकने में भूमिका निभाई है।

यह दावा सीएनएन में किया गया है। इस दावे के मुताबिक उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोक दिया। पीएम मोदी की दखल के बाद परमाणु युद्ध का खतरा टला था। एक अमेरिकी रिपोर्ट में भारत और अन्य देशों की यूक्रेन में हो रही जंग में निभाई गई भूमिका पर यह दावा किया गया है।

सबसे ऊपर मोदी का नाम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दखल के बाद रूस और यूक्रेन के बीच परमाणु युद्ध का खतरा टाला जा सका। यह दावा दो टॉप अमेरिकी अधिकारियों ने किया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस और यूक्रेन के बीच 2022 के फरवरी में शुरू हुआ संघर्ष परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन संघर्ष टालने में दुनिया के बड़े नेताओं ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। जिनमें सबसे ऊपर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम है।

बता दें कि रूस और यूक्रेन का संघर्ष दो साल पुराना है। फरवरी, 2022 में शुरू हुए हिंसक संघर्ष और गहराते मानवीय संकट के बीच बीते 24 महीने से अधिक समय में इस युद्ध के परमाणु संघर्ष की तरफ बढ़ने की कई रिपोर्ट्स भी सामने आईं। दोनों देशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी या उनकी सुरक्षा के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमान संभाली थी। अब एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीएम मोदी और कई वैश्विक नेताओं की सक्रियता के कारण परमाणु युद्ध को टाला जा सका।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

अगला लेख
More