Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर में क्या था कर्नाटक के युवाओं का योगदान?

Advertiesment
हमें फॉलो करें modi in bangluru

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बेंगलुरु , रविवार, 10 अगस्त 2025 (14:45 IST)
PM Modi in Bangluru : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेगलुरु को मेट्रो की येलो लाइन के साथ ही 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की भी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं का योगदान था। ALSO READ: PM मोदी ने बेंगलुरु को दी बड़ी सौगात, मेट्रो की येलो साइन के साथ‍ मिली 3 वंदे भारत ट्रेनें
 
उन्होंने कहा कि आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बेंगलुरु आया हूं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेनाओं की सफलता, सीमा पार कई किलोमीटर भीतर आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने की ताकत और आतंकवादियों के बचाव में उतरे पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों पर लाने की हमारी क्षमता, पूरी दुनिया ने नए भारत के इस स्वरूप के दर्शन किए हैं।
 
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की इस सफलता के पीछे बहुत बड़ी वजह हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की ताकत है। इसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है। मैं इसके लिए भी आप सभी का अभिनंदन करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है। पिछले 11 सालों में हमारी अर्थव्यवस्था 10वें नंबर से टॉप 5 में पहुंच गई है। हम बहुत तेजी से टॉप थ्री इकोनॉमी बनने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। 

न्यू इंडिया के राइज का सिंबल : बेंगलुरु को हम एक ऐसे शहर के रूप में उभरता देख रहे हैं जो न्यू इंडिया के राइज का सिंबल बन चुका है। एक ऐसा शहर... जिसकी आत्मा में तत्व ज्ञान है और जिसके एक्शन में टेक ज्ञान है। एक ऐसा शहर... जिसने ग्लोबल आईटी  मैप पर भारत का परचम लहराया है।
 
जल्द मिलेगी मेड इन इंडिया चिप : विकसित भारत, नए भारत की ये यात्रा डिजिटल इंडिया के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी होगी। इंडिया एआई मिशन जैसी योजनाओं से भारत ग्लोबल एआई लिडरशिप की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सेमी कंडक्टर मिशन भी अब स्पीड पकड़ रहा है। भारत को जल्द ही मेड इन इंडिया चिप मिलने जा रही है। आज भारत लो कॉस्ट, हाईटेक स्पेस मिशन का ग्लोबल उदाहरण बन गया है।
 
बेंगलुरु को मिली सौगात : बीते समय में बेंगलुरु के लिए भारत सरकार की ओर हजारों करोड़ रुपए की योजनाएं शुरू की गई हैं। आज इस अभियान को नई गति मिल रही है। आज बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का शुभारंभ हुआ है। मेट्रो फेज-3 आधारशिला भी रखी गई है। साथ ही देश के अलग अलग हिस्सों के लिए तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई गई है। 
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मतदाता सूचियों से फर्जी प्रविष्टियों को हटाना चाहिए, गौरव गोगोई ने चुनाव आयोग से की यह अपील