संविधान दिवस पर मोदी बोले, संविधान की भावना के अनुरूप हो 'नया भारत'

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2017 (14:12 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संविधान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए देशवासियों से उसका अक्षरश: पालन करने और उसी की भावना के अनुरूप 'नया भारत' बनाने का आह्वान किया है ताकि समाज के गरीब, पिछड़े और वंचित समुदाय के लोगों के हितों की रक्षा की जा सके।
 
मोदी ने रविवार को यहां 'मन की बात' के 38वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 1949 में आज ही के दिन संविधान-सभा ने भारत के संविधान को स्वीकार किया था और 26 जनवरी 1950 को यह लागू हुआ था।
 
उन्होंने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। हमारा यह कर्तव्य है कि हम संविधान का अक्षरश: पालन करें। नागरिक हों या प्रशासक, संविधान की भावना के अनुरूप आगे बढ़ें। किसी को किसी भी तरह से क्षति न पहुंचे, यही संविधान का संदेश है। संविधान निर्माताओं के विचारों के प्रकाश में नया भारत बनाना हम सबका दायित्व है।
 
मोदी ने कहा कि आज का दिन संविधान सभा के सदस्यों के स्मरण करने का दिन है जिन्होंने इसे बनाने के लिए 3 वर्षों तक कठोर परिश्रम किया था।
 
मोदी ने कहा कि हमारा संविधान बहुत व्यापक है। शायद जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, प्रकृति का कोई ऐसा विषय नहीं है, जो उससे अछूता रह गया हो। सभी के लिए समानता और सभी के प्रति संवेदनशीलता हमारे संविधान की पहचान है। यह हर नागरिक, गरीब हो या दलित, पिछड़ा हो या वंचित, आदिवासी हो या महिला- सभी के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करता है और उनके हितों को सुरक्षित रखता है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तानी सैनिकों ने 10वें दिन भी तोड़ा सीज फायर, LoC पर इन स्थानों पर गोलीबारी

बारिश से मौसम में घुली ठंडक, 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चली, IMD का अलर्ट

LIVE: LoC पर पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, साल 1980 में पर्यटक वीजा पर आई थी भारत

अगला लेख
More