पीएम मोदी ने नहीं किया प्रज्ञा ठाकुर को माफ, इस तरह जताई नाराजगी

Webdunia
रविवार, 26 मई 2019 (10:41 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और राजग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इस महाविजय से सभी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालां‍कि भोपाल से दिग्विजय सिंह को हराकर दिल्ली पहुंची साध्वी प्रज्ञा की खुशी उस समय काफुर हो गई जब पीएम मोदी ने उन्हें पूरी तरह से अनदेखा कर दिया।
 
दरअसल पीएम मोदी शनिवार को संसद भवन में सभी नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात कर रहे थे। शुभकामनाओं का दौर जारी था। तभी पीएम मोदी साध्वी प्रज्ञा के पास पहुंचे। मीडिया में आई खबरों के अनुसार जैसे ही साध्वी ने उन्हें प्रणाम किया, मोदी ने हाथ जोड़े लेकिन मुंह फेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने को बोल दिया।
 
मोदी साध्वी को छोड़ सभी सांसदों से बेहद प्रेम से मिले। लेकिन साध्वी प्रज्ञा के सामने कुछ असहज दिखे। कुछ इसी तरह का हाल साध्वी का भी था। 
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने संबंधी बयान से काफी आहत हैं। उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा भी था कि वह कभी भी साध्वी को माफ नहीं कर पाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख
More