biodatamaker

लाल किले से गरजे पीएम मोदी, भ्रष्‍टाचार परिवारवाद और तुष्‍टिकरण पर कड़ा प्रहार

Webdunia
मंगलवार, 15 अगस्त 2023 (08:50 IST)
PM Modi Independence Day Speech : भारत आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने देश की उपलब्धियां गिनाने के साथ परिवारवाद, भ्रष्‍टाचार और तुष्‍टिकरण पर कड़ा प्रहार किया। पीएम मोदी के भाषण की खास बातें...

-पीएम मोदी ने कहा, लाल किले से आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं।
-2047 जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तिरंगा विकसित भारत का तिरंगा होना चाहिए।
-75 साल में भारत के सामर्थ्य में कोई कमी नहीं थी।
-नीतियों के सामने सवालियां निशान नहीं है। 
-अगर संकल्पों को सिद्‍ध करना है तो भ्रष्‍टाचार, परिवार वाद, तुष्‍टिकरण से लड़ना होगा।
-भ्रष्‍टाचार से मुक्ति बहुत जरूरी।
-परिवारवाद ने देश का हक छिना। देश को बर्बाद किया।
-परिवारवादियों पार्टियों का मंत्र, ऑफ द फैमिली, बाय द फैमिली, फॉर दे फैमिली।
-परिवारवाद, भाई भतीजावाद योग्यता, सामर्थ्‍य को नकारते हैं।
-तुष्‍टिकरण, भ्रष्टाचार, परिवारवाद विकास का सबसे बड़ा दुश्मन।
-तीन बुराइयों से लड़ना जरूरी।
 
-पीएम मोदी ने कहा कि गांव में 2 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे।
-दुनिया में सबसे ज्यादा महिला पायलट हमारे पास।
-स्वयं सहायता समूह ने तस्वीर बदली।
-स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ट्रेनिंग देंगे।
-सुप्रीम कोर्ट के फैसले अब मातृभाषा में मिलेंगे।
 
-ये भारत ना थकता है, ना हांफता है।
-ये भारत आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।
-भारत की एकता हमें सामर्थ्य देती है।
-2047 में विकसित भारत का संकल्प।
-अगले महीने 15,000 करोड़ की विश्वकर्मा योजना लांच की।
-आतंकी हमलों में कमी आई।
-शहरी आवास के लिए नई योजना बनाएंगे।
-जैविक खेती पर जोर दिया जा रहा है।
-आने वाले दिनों में 25 हजार जन औषधि केंद्र बनाने का लक्ष्य।
-जो शिलान्यास करते हैं, हम उसे लांच भी करते हैं।
-आज गांव गांव में इंटरनेट पहुंच चुका है।
-5जी लांच हुआ, अब 6जी की तैयारी।
-पीएम मोदी ने की डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी और डायवर्सिटी की बात।
-तय समय से पहले नई संसद बनाई।
-हमारी सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई।
 
-पिछले कुछ समय में मणिपुर में हिंसा का जो दौर चला, कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।
-देश मणिपुर के लोगों के साथ है। शांति से ही मणिपुर की समस्या का समाधान निकलेगा।
-राज्य और केंद्र मिलकर समस्याओं को हल कर रहे हैं।
-भारत के वीरों ने 1 हजार साल तक देश के आजादी की लौ को जलते रखा।
-ये अमृतकाल का पहला वर्ष।
-इस कालखंड में हम जो भी करेंगे। इसका असर 1 हजार साल तक रहेगा।
-नए संकल्प को सिद्ध करने के लिए जी जान से जुटे।
-हम लेंगे सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के फैसले।
-अवसरों की कमी नहीं है, देश आसमान से भी ज्यादा अवसर देने का सामर्थ्य रखता है। 
-आज देश प्र‍गति की राह पर चल रहा है।
-देश जो आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, इसके पीछे देश के श्रमिकों का योगदान है।
-छोटे छोटे शहरों में बच्चे शानदार काम कर रहे हैं।
 
-कृषि क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं।
-आज भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बन रहा है।
-भारत का एक्सपोर्ट आगे बढ़ रहा है।
-भारत की विविधता दुनिया देख रही है।
-विश्व की व्यवस्था बदल रही है।
-कोरोनाकाल में भी देश आगे बढ़ा।

-देश समृद्ध होता है तो देश का सामर्थ्य बढ़ता है।
-हमने जरूरत के हिसाब से मंत्रालय बनाए।
-5 साल में साढ़े 13 करोड़ गरीबी रेखा से बाहर आए।
-गरीब का घर बनाने के लिए 4 लाख करोड़ खर्च किए।
-मुद्रा योजना ने 8 हजार करोड़ का कर्ज।
-वन रैंक, वन पेंशन योजना से जवानों को सम्मान दिया। 
-आयुष्मान योजना से देशवासियों को लाभ। जनऔषधि केंद्र से जनता को फायदा मिला।
-सही नीति से देश का सामर्थ्य बढ़ता है। 
-गरीब की खरीद शक्ति बढ़ती है तो मध्यवर्गीय की व्यापार शक्ति बढ़ती है।
-विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत।
 
-राजनीतिक मजबूरियों से देश को मुक्ति मिली।
-योग और आयुष दुनिया में परचम लहरा रहे हैं।
-हमारे हर निर्णय का मापदंड, भारत फर्स्ट।
-रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म हमारा मंत्र।
-आपकी वजह से मोदी में रिफॉर्म की हिम्मत आई।
-ये अमृतकाल का पहला वर्ष।
-इस कालखंड में हम जो भी करेंगे। इसका असर 1 हजार साल तक रहेगा।
-नए संकल्प को सिद्ध करने के लिए जी जान से जुटे।
-देश का स्वर्णिम इतिहास बन रहा है।
-युवा शक्ति में सामर्थ्य है। आज मेरे युवाओं ने दुनिया में पहले 3 स्टार्टअप इकोसिस्टम में स्थान दिलवाया।
-ना रुकना है और ना दुविधा में जीना है।
-हम लेंगे सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के फैसले।

-पीएम मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
-देश की आजादी में जिन जिन ने बलिदान दिया उन सभी को आदरपूर्वक नमन।
-लोकतंत्र, जनसंख्या और विविधता की त्रिवेणी भारत की ताकत 
-ये अमृतकाल का पहला वर्ष।
-इस कालखंड में हम जो भी करेंगे। इसका असर 1 हजार साल तक रहेगा।
-नए संकल्प को सिद्ध करने के लिए जी जान से जुटे।
-देश का स्वर्णिम इतिहास बन रहा है।
-प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया।
-पीएम मोदी नरेंद्र मोदी लाल किले पर पहुंचे।
-वायुसेना के हैलिकॉप्टरों ने समारोह में शामिल हुए लोगों पर पुष्पवर्षा की।  
-लाल किले पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
-10वीं बार लाल किले से देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी।
-कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज कार्यक्रम में उपस्थित।
-अब तक 12 प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर चुके हैं।
-क्या इस वर्ष टूटेगा भाषण का रिकॉर्ड : 2014 में 56 मिनट का संबोधन। 2015 में 94 मिनट का संबोधन। 2016 में 88 मिनट का संबोधन। 2017 में 65 मिनट का संबोधन। 2018 में 86 मिनट का संबोधन। 2019 में 92 मिनट का संबोधन। 2020 में 83 मिनट का संबोधन। 2021 में 90 मिनट का संबोधन। 2022 में 83 मिनट का संबोधन। अब देखना है क्या इस बार 2015 का रिकॉर्ड टूटेगा।  
 
Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

अगला लेख