3 माह पहले ही किया था टर्मिनल 1 का उद्घाटन, क्या PM मोदी लेंगे जिम्मेदारी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 जून 2024 (10:32 IST)
IGI terminal 1 roof : राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए। इस बीच कांग्रेस ने सवाल किया कि 3 माह पहले ही किया था टर्मिनल 1 का उद्घाटन, क्या PM मोदी लेंगे जिम्मेदारी?
 
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में दावा किया कि मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट  टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। 
 
तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई। अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है। यह भाजपा का चंदा लो और धंधा दो का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है। सवाल यह है कि प्रधान उद्धघाटन मंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?
 
<

जब से Modi जी ने तीसरी बार शपथ ली है देश में विनाश और तीव्र हो चुका है, तबाही जारी है।

कल जबलपुर एयरपोर्ट से भयावह तस्वीरें आयी, और आज दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गयी।

Act of God or Act of Fraud Govt? pic.twitter.com/mqk2noDh0R

— Srinivas BV (@srinivasiyc) June 28, 2024 >
एक अन्य पोस्ट में कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल 1.. सिर्फ पेपर लीक नही हो रहे, पूरा देश लीक हो रहा है। इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का फोटो भी शेयर किया। जिसमे छत से पानी टपकता दिख रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अल्मोड़ा जेल में उम्रकैद काट रहा डॉन प्रकाश पांडे बना प्रकाशानंद गिरि!

चीन में ‘यागी’ का कहर, स्कूल-कॉलेज बंद, 10 लाख लोगों को किया रेस्क्यू

किसान बढ़ाएंगे भाजपा की मुश्किल, 15 सितंबर को उचाना में महापंचायत

6 देश जहां खुलेआम चलता है देह व्यापार, विज्ञापन देकर कस्टमर बुलाती हैं सेक्स वर्कर

उच्च न्यायालयों में 62 हजार केस लंबित, 30 साल से ज्‍यादा पुराने हैं मामले

सभी देखें

नवीनतम

बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए क्या कहा गया

Chirag Paswan को पशुपति पारस के जरिए कंट्रोल करेगी BJP, बनाया यह प्लान

रामबन में कांग्रेस पर गरजे राजनाथ सिंह, बोले- जब तक सत्‍ता में हैं 370 की नहीं होगी बहाली

CM मोहन यादव ने की इंदौर के विकास कार्यों की समीक्षा, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

ISIS ने क्‍यों रची पोप फ्रांसिस की हत्‍या की साजिश, 7 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख
More