Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अखिलेश-डिंपल से पहले पति-पत्नी की ये जोड़ियां संसद में रह चुकी हैं संग संग

Advertiesment
हमें फॉलो करें Akhilesh Yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 28 जून 2024 (07:30 IST)
Dimple Akhilesh and other MP couples of Lok Sabha : 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत 24 जून से हुई। इस बार विपक्ष एनडीए सरकार का लगातार घेराव कर रहा है। संसद से कई दिलचस्प तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीर अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की सामने आई। अखिलेश और डिंपल दोनों सांसद हैं। दोनों उप्र से जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की जुगलबंदी और एक-दूसरे की तरफ देखकर मुस्कुराना। अखिलेश के भाषण के समय डिंपल के अंदाज के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। 
Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव ने छोड़ी विधायकी : 18वीं लोकसभा में इस बार एक साथ चुनकर आए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव मात्र ऐसे सांसद हैं, जो एक साथ जोड़ी के रूप में चुनकर पहुंचे हैं। अखिलेश कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद करहल से विधानसभा सीट को छोड़ दिया। अखिलेश और डिंपल इससे पहले 17वीं लोकसभा में भी अलग-अलग समय पर रह चुके हैं।
अखिलेश 2019 में आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से जीते थे, जबकि डिंपल कन्नौज से चुनाव हार गई थीं। मार्च 2022 में विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के बाद अखिलेश ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद डिंपल ने 2022 के उपचुनाव में मैनपुरी सीट पर जीत हासिल की।
 
 
पति-पत्नी की ये जोड़ियां रह चुकी हैं सांसद
Akhilesh Yadav
पप्पू यादव और रंजीता रंजन : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय के रूप में चुनाव जीते सांसद पप्पू यादव ने हाल ही में 6ठी बार सांसद पद की शपथ ली। वे और उनकी पत्नी रंजीता रंजन 2004-2009 और 2014-2019 के बीच संसद के निचले सदन के सदस्य थे। 2004 में पप्पू यादव ने राजद के टिकट पर मधेपुरा से जीत हासिल की जबकि रंजीत रंजन ने लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर सहरसा से जीत हासिल की। 2014 में, पप्पू यादव मधेपुरा से फिर से चुने गए, जबकि रंजीत रंजन ने कांग्रेस के टिकट पर सुपौल लोकसभा सीट से विजयी हुईं। 
Akhilesh Yadav
चौधरी चरण सिंह और गायत्री देवी : जयंत चौधरी, वर्तमान एनडीए सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता राज्यमंत्री हैं। जयंत चौधरी के दादाजी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह और उनकी पत्नी गायत्री देवी ने 1980 से 1984 तक लोकसभा में एक साथ काम किया। उनके बेटे अजीत सिंह ने 1996 में राष्ट्रीय लोक दल की स्थापना की और यूपीए और एनडीए दोनों सरकारों में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। 
 
एके गोपालन- सुशीला गोपालन : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के संस्थापक सदस्यों में से एक एके गोपालन 1952 से 1971 तक 5 बार सांसद रहे। वे एक स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्होंने 1927 में कांग्रेस के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की। गोपालन ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया और बाद में एक प्रमुख मार्क्सवादी और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता सुशीला गोपालन से शादी की। उन्होंने तीन लोकसभा चुनाव भी जीते। दोनों ने 1967 से 1970 के बीच एक साथ लोकसभा सांसद के रूप में कार्य किया।
 
सत्येन्द्र नारायण और किशोरी सिन्हा : सत्येन्द्र नारायण सिन्हा और किशोरी सिन्हा भी पहुंचे संसद बिहार की औरंगाबाद सीट से 1952, 1957, 1971, 1977, 1980 और 1984 का लोकसभा चुनाव जीतने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा एक धनी परिवार से थे। उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए जाना जाता है। 1989 में बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभालने से पहले, वह और उनकी पत्नी किशोरी सिन्हा 1980 से लोकसभा एक साथ सांसद थे। किशोरी ने 1980-1989 के बीच दो बार वैशाली सीट का प्रतिनिधित्व किया।  
 
मधु दंडवते और उनकी पत्नी : भारत के रेल और वित्त मंत्री रह चुके प्रोफेसर मधु दंडवते पांच बार सांसद रहे। 1980 में वे और उनकी पत्नी, प्रमिला दंडवते, जनता पार्टी के टिकट पर महाराष्ट्र के राजापुर और बॉम्बे उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए।
Akhilesh Yadav
धर्मेंद्र और हेमामालिनी : धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी भी सियासत में रही है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र देओल और उनकी पत्नी हेमा मालिनी भी एक साथ सांसद रह चुके हैं। हालांकि दोनों के सदन अलग-अलग हैं। धर्मेंद्र देओल 2004 में राजस्थान की लोकसभा सीट बीकानेर से सांसद चुने गए थे जबकि वर्तमान में तीसरी बार मथुरा से सांसद हेमा मालिनी 2003 से 2009 तक राज्यसभा सांसद मनोनीत हुई थीं।
Akhilesh Yadav
राजनीति में पति-पत्नी की चर्चित जोड़ियां : इनके अलावा राजनीति में कई कपल्स हैं जो चर्चित हैं। हालांकि वे साथ में सांसद नहीं रहे हैं। महाराष्ट्र की सियासत में चर्चित नवनीत राणा इस बार लोकसभा का चुनाव हार गईं। उनके पति रवि राणा वर्तमान में विधायक हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बारामती से लोकसभा का चुनाव हार गईं, लेकिन उनके राज्यसभा जाने की चर्चाएं हैं।
Akhilesh Yadav

पंजाब में सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर अकाली दल को संभाल रहे हैं। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी किया।
Akhilesh Yadav

झारखंड के पूर्व मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पति के जेल जाने के बाद सक्रिय राजनीति में उतर गई हैं। चारा घोटाला मामले में लालू यादव को जेल भी जाना पड़ा था और वे कई महीने तक जेल में रहे भी तब उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओवैसी की जीभ काटने पर 21 लाख के इनाम की घोषणा