मोदी बोले, शांतिपूर्ण व स्थिर दुनिया के निर्माण में योगदान दे सकते हैं भारत और अमेरिका

Webdunia
शनिवार, 21 सितम्बर 2019 (07:35 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका यात्रा पर रवाना होने से पहले विश्वास व्यक्त किया कि भारत और अमेरिका अधिक शांतिपूर्ण व स्थिर दुनिया के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा से भारत को अवसरों की एक जीवंत भूमि, एक विश्वस्त साझीदार और एक वैश्विक नेता के रूप में पेश किया जा सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि ह्यूस्टन कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी एक नया मील का पत्थर होगी। 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में रविवार को 50 हजार से अधिक भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के हिस्सा लेने की संभावना है।
 
अमेरिका यात्रा पर रवाना होने से पहले मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों राष्ट्र एक साथ मिलकर काम कर अधिक शांतिपूर्ण, स्थिर, सुरक्षित, सतत और समृद्ध विश्व बनाने में योगदान कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी यात्रा भारत को अवसरों की जीवंत भूमि, एक विश्वसनीय साझेदार और एक वैश्विक नेता के रूप में पेश करेगी तथा अमेरिका के साथ हमारे संबंधों को नयी ऊर्जा प्रदान करने में भी मदद करेगी।
 
ह्यूस्टन के कार्यक्रम में मौजूद रहने के ट्रंप के निर्णय को उन्होंने भारतीय प्रवासियों के लिए सम्मान और अपने लिए खुशी की बात करार दिया।
 
मोदी ने कहा, 'दोनों देशों और लोगों के लिए ज्यादा लाभ की खातिर हम अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। हमारे राष्ट्रीय विकास में अमेरिका महत्वपूर्ण साझीदार है और भारत की आर्थिक वृद्धि एवं राष्ट्रीय सुरक्षा में सहायक है।'
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि ह्यूस्टन में वह अमेरिका की बड़ी ऊर्जा कंपनियों के सीईओ से वार्ता करेंगे ताकि भारत- अमेरिका ऊर्जा सहयोग को बढ़ाया जा सके। न्यूयॉर्क में मोदी संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन और पाकिस्तान को लेकर सेना प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

सशक्त नारी से ही प्रदेश और देश बन रहा सशक्त और समृद्ध : डॉ. मोहन यादव

UP में बड़ी नकल का खुलासा, प्रिंसीपल के घर में दे रहे थे परीक्षा, उत्तर पुस्तिका समेत 14 लोग गिरफ्तार

भाजपा के लिए काम कर रहे हैं कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने दी कड़ी चेतावनी

महिला दिवस पर कांग्रेस ने पंजाब की AAP सरकार को याद दिलाया यह वादा

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या से धनुषकोडी, राम वन गमन पथ की यात्रा, 45 दिन, 8700 किलोमीटर

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने गोहत्या पर जताई चिंता, औरंगजेब विवाद पर क्या बोले

महंगाई बढ़ाने वाले वन्य जीवों की गिनती करेगा श्रीलंका

LIVE: अमेरिका की चेतावनी, भारत पाक सीमा के पास यात्रा ना करें

हिंदी कवि गगन गिल समेत 23 लेखक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्‍मानित

अगला लेख
More