Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Actor Puneet Rajkumar
, शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (18:17 IST)
नई दिल्ली। कन्नड़ फिल्मों के सुपर स्टार पुनीत राजकुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अभिनेता पुनीत राजकुमार के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।
Actor Puneet Rajkumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, दुर्भाग्य ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया हैl यह उम्र जाने की नहीं है। आने वाली पीढ़ी इस महान विभूति को उनके कामों द्वारा याद रखेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी श्रद्धांजलि, ओम शांति।

गौरतलब है कि अभिनेता पुनीत राजकुमार का कर्नाटक के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे बाल कलाकार के तौर पर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साल 2021 के सबसे बड़े ‘दानदाता’ अजीम प्रेमजी