बंगाल में गरजे पीएम मोदी, संदेशखाली में TMC ने घोर पाप किया, आक्रोश में महिलाएं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 6 मार्च 2024 (13:23 IST)
PM Modi Barasat rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात में एक सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में TMC ने घोर पाप किया। बंगाल की महिलाओं आक्रोश में हैं। TMC के राज में महिलाओं पर अत्याचार हुए। TMC कभी महिलाओं का भला नहीं कर सकती। 
 
उन्होंने कहा कि भारत की नारीशक्ति विकसित भारत की एक सशक्त स्तंभ है। भारत की नारीशक्ति की आर्थिक शक्ति बढ़े, इसके लिए बीते 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने लगातार काम किया है। 

ALSO READ: CID ने CBI को क्यों नहीं सौंपा शाहजहां शेख, क्या है मामले का सुप्रीम कोर्ट कनेक्शन?
बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती TMC सरकार : प्रधानमंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण और टोलाबाजों के दबाव में काम करने वाली TMC सरकार कभी भी बहन बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की केंद्र सरकार है, जिसने बलात्कार और रेप जैसे संगीन अपराध के लिए फांसी की सजा तक की व्यवस्था की है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि संकट के समय बहनें आसानी से शिकायत कर सकें, इसके लिए महिला हेल्पलाइन बनाई गई है। लेकिन TMC सरकार इस व्यवस्था को यहां लागू नहीं होने दे रही है। ऐसी महिला विरोधी TMC सरकार महिलाओं का कभी भला नहीं कर सकती।
 
उन्होंने कहा कि TMC सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनाहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है। लेकिन पहले हाइकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से भी राज्य सरकार को झटका लगा है।
 
संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहेगा महिलाएं का आक्रोश : प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब, दलित, आदिवासी परिवारों की बहन-बेटियों के साथ TMC के नेता जगह-जगह अत्याचार कर रहे हैं। लेकिन TMC सरकार को अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा है, बांग्ला बहन-बेटियों पर भरोसा नहीं है। इस व्यवहार से बंगाल की महिलाएं, देश की महिलाएं आक्रोश में हैं। नारीशक्ति के आक्रोश का ये ज्वार संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहने वाला।
 
 
जेब में एक पैसा नहीं होता था और न ही मैं भाषा जानता था, लेकिन कोई न कोई परिवार, कोई न कोई बहन मुझसे पूछ लेते थे कि भाई कुछ खाना खाएं हो या नहीं।
 
आज मैं देशवासियों को बता रहा हूं कि वर्षों तक मैं बिना एक पैसे के कंधे पर झोला लेकर घूमता रहा, लेकिन मैं एक दिन भी भूखा नहीं रहा। इसीलिए मैं कहता हूं कि ये 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, Operation Sindoor को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

LoC पर संघर्षविराम के चलते जनजीवन सामान्य

PM मोदी के निर्देश- वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, निर्णायक मोड़ पर थे हवाई हमले, ऑपरेशन सिंदूर भारत ने हासिल किए तीन लक्ष्य

राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, दिग्विजय के भाई को कांग्रेस का नोटिस

योगी आदित्यनाथ बोले, पाकिस्तानियों से पूछ लेना चाहिए कि ब्रह्मोस की ताकत क्या है?

अगला लेख
More