नरेन्द्र मोदी का बड़ा हमला, कांग्रेस ने सिख दंगों के आरोपी को मुख्‍यमंत्री बनाया

Webdunia
गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (19:23 IST)
गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर में कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सिख भाइयों की हत्या का है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने तो सिख दंगे के आरोपी को मुख्‍यमंत्री पद से पुरस्कृत कर दिया।
 
पीएम ने कहा कि साढ़े तीन दशक से 1984 के दंगों के पीड़ित न्याय का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में जो कुछ हुआ, उसके अपराधियों को सजा मिले इसकी पूरा देश मांग कर रहा है। एक परिवार के इशारे पर दोषियों की फाइलों को दबा दिया गया था, जिन्हें राजग सरकार ने बाहर निकाला तथा एसआईटी का गठन कराया। परिणाम आपके सामने है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों से पूरे देश को सतर्क रहने की जरूरत है। 
 
प्रेरणा देने वाली भूमि है गुरदासपुर : प्रधानमंत्री ने गुरदासपुर की धरती को देश तथा समाज के लिए प्रेरणा देने वाली बताते हुए कहा कि यहां से ही नई उर्जा का संचार होगा। इस धरती ने पंजाब तथा देश का नाम रोशन किया। यहां से संत, पीर, फकीर, महान सैनिक से लेकर महान अभिनेता विनोद खन्ना तथा देवानंद पैदा किए। उन्होंने कहा कि खन्ना का समर्पण भाव काबिले तारीफ था तथा गुरदासपुर के विकास तथा खुशहाली का सपना जो उन्होंने देखा था उसे पूरा करना है।
 
मोदी ने कहा कि केन्द्र पूरे पंजाब के विकास का प्रयास कर रही है और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशसिंह बादल के मार्गदर्शन में गठबंधन को कंधे से कंधा मिलाकर चलना है तथा लोगों की महत्वाकांक्षाओं पर खरा उतरना है।
 
किसानों की आय दोगुना करेंगे : प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान, जवान और नौजवान के सपने पूरे करने के प्रति वचनबद्ध है। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का प्रयास जारी है। सरकार का लक्ष्य खेती को लाभकारी बनाना तथा किसानों का सशक्तीकरण है। किसान सशक्त बने, इसी सोच को साकार करने के लिए पूरे देश में जमीनी स्तर पर काम किए जा रहे हैं। 
 
छोटे उद्योगों की मांग मानी : मोदी ने कहा कि केन्द्र ने छोटे उद्योगों से जुड़ी मांग मान ली है तथा वो इसकी जानकारी आप लोगों को भी देना चाहते हैं। अनुमान के अनुसार करीब छह सौ करोड़ का लाभ व्यापारियों को मिलेगा। एक्सपोर्टर्स भी इससे लाभान्वित होंगे। केन्द्र सरकार ने पंजाब के साथ मिलकर पूरे देश के विकास का जो सपना देखा है उसे पूरा करना चाहती है। उन्होंने सफल कार्यक्रम करने के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन को धन्यवाद दिया।
 
उन्होंने कहा कि विकास के अलग अलग आयाम होते हैं तथा सामाजिक, सुरक्षा तथा धार्मिक दृष्टि से देश को मजबूत बनाने में हमारी सरकार जुटी है। हमें गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं को आत्मसात करके उनके दिखाए मार्ग पर चलना है। उनकी जयंती पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होना है, इसके अलावा उनके संदेश को प्रदेश, देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उनके तीर्थ स्थलों पर बेरोकटोक जाने के प्रयास हो रहे हैं।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख
More