khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, भाजपा ने चुनाव ही नहीं, दिल भी जीते

Advertiesment
PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि भाजपा चुनाव जीतने की मशीन है, भाजपा ने चुनाव ही नहीं लोगों के दिल जीते। सत्ता में नहीं रहने पर भी हम लोगों की सेवा करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि हम किसी से कुछ छीनते नहीं है। किसी से छीने बगैर दूसरों को भी हक देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की नीयत साफ है। हम किसानों के फायदे के लिए कृषि कानून लाएं। हर योजना में महिलाओं को भागीदारी दी।
 
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल कोरोना ने पूरे देश के सामने एक अभूतपूर्व संकट खड़ा कर दिया था। तब आप सब, अपना सुख-दुःख भूलकर देशवासियों की सेवा में लगे रहे। आपने ‘सेवा ही संगठन’ का संकल्प लिया, उसके लिए काम किया।
 
आज भाजपा से गांव-गरीब का जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि आज वो पहली बार अंत्योदय को साकार होते देख रहा है। आज 21वीं सदी में जन्म देने वाला युवा, भाजपा के साथ है, भाजपा की नीतियों, भाजपा के प्रयासों के साथ है।
 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का शायद ही कोई राज्य या जिला होगा, जहां पार्टी के लिए 2-3 पीढ़ियां न खप गई हों। मैं इस अवसर पर जनसंघ से लेकर भाजपा तक राष्ट्र सेवा के इस यज्ञ में अपना योगदान देने वाले हर व्यक्ति को आदर पूर्वक नमन करता हूं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना का कहर, 5,287 नए संक्रमित, 20 और लोगों की मौत